{"_id":"5f8a0e238ebc3e91b710165a","slug":"us-elections-joe-biden-said-trump-to-cancel-muslim-ban-imposed-by-trump-administration-if-elected","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचित होने पर ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए मुस्लिम प्रतिबंध को रद्द करेंगे : जो बिडेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
निर्वाचित होने पर ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए मुस्लिम प्रतिबंध को रद्द करेंगे : जो बिडेन
Sat, 17 Oct 2020 02:48 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ग्रीनविल
एजेंसी, ग्रीनविल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने निर्वाचित होने पर अपने प्रशासन में हर सामाजिक और राजनीतिक पहलू में मुस्लिम अमेरिकियों को शामिल करने के साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुस्लिम प्रतिबंध को रद्द करने का संकल्प लिया। नागरिक अधिकार संगठन मुस्लिम एडवोकेट्स को एक वीडियो संदेश में बृहस्पतिवार को बिडेन ने अमेरिका में घृणा अपराधों में बढ़ते मामलों से लड़ने के लिए कानून बनाने वालों को आगे बढ़ाने का भी वादा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में मैं, आपके योगदानों का सम्मान करूंगा और आपके विचारों के जरिये समाज से घृणा के जहर को निकालने का काम करूंगा। मेरा प्रशासन अमेरिका की तरह दिखेगा, जिसमें मुस्लिम अमेरिकी हर स्तर पर सेवा करेंगे।
विज्ञापन