फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Elections Democrats Green Card Citizenship in three weeks Biden Administration WhatsApp Group

US Elections: डेमोक्रेट्स का बड़ा दांव, ग्रीन कार्ड धारकों के लिए मुहिम; तीन हफ्ते में अमेरिकी नागरिकता की पहल

Tue, 30 Jul 2024 11:06 AM IST
Jyoti Bhaskar ज्योति भास्कर
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:06 AM IST
सार

अमेरिका में इसी साल के अंत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वी- डेमोक्रेट्स  और रिपब्लिकन मतदाताओं को लुभाने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहते। इसी कड़ी में सत्ताधारी बाइडन प्रशासन ने ग्रीन कार्ड धारकों के लिए मुहिम चलाई है। इसकी मदद से तीन हफ्ते में अमेरिकी नागरिकता मिलेगी, ऐसा दावा है। इस पहल से भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन
US Elections Democrats Green Card Citizenship in three weeks Biden Administration WhatsApp Group
जो बाइडन (फाइल) - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए महज चार माह शेष हैं। ऐसे में हाई-वोल्टेज चुनाव प्रचार के बीच, देश के ग्रीन कार्ड धारकों को नागरिकता दिलाने और 5 नवंबर को मतदान के लिए पंजीकरण कराने के मकसद से मनाने के प्रयास जोरों पर हैं। बाइडन प्रशासन ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। साथ ही इस संकट से जूझ रहे भारतीय अमेरिकियों को  शामिल करने तथा वोट करने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन


व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर 20 दोस्तों को शामिल करने की अपील
एशियन अमेरिका पेरिफिक आइलैंडर्स विक्ट्री फंड के अध्यक्ष व संस्थापक शेखर नरम्हिन ने कहा, यदि आपके पास ग्रीन कार्ड है और आप यहां पांच वर्ष से हैं तो अपनी नागरिकता प्राप्त करें। अभी समय है, वोट करने के लिए पंजीकरण करें। कई राज्यों में आपको पहले से पंजीकरण करना होता है और इसकी समय सीमा होती है। अंत में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर 20 दोस्तों को शामिल करें। हर दिन एक-दूसरे को याद दिलाएं, क्योंकि यह महत्वपूर्ण है। और वोट करने के लिए निकलें।
विज्ञापन


क्या है ग्रीन कार्ड, किन देशों के लोगों को मिलता है फायदा
बता दें, अमेरिका में ग्रीन कार्ड आधिकारिक तौर पर स्थायी कार्ड है, जो एक पहचान दस्तावेज के रूप में किसी व्यक्ति के अमेरिका में स्थायी निवास का प्रमाण पत्र है। ग्रीन कार्ड धारकों में बड़ी संख्या में एशियाई-अमेरिकी और भारतीय-अमेरिकी हैं। यह भी दिलचस्प है कि बाइडन ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का एलान करते हुए भारतवंशी डेमोक्रेट कमला हैरिस का समर्थन किया है। ऐसे में बाइडन प्रशासन के इस फैसले से बड़ी संख्या में भारतीय लोगों पर भी असर होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सप्ताह में ले सकते हैं नागरिकता
जिन्होंने अब तक नागरिकता नहीं ली है वे तय करें कि नागरिकता के लिए तुरंत आवेदन करें। वे तीन सप्ताह में इसे हासिल कर सकते हैं। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की उम्मीदवारी ने भारतवंशियों, एशियाई-अमेरिकियों व अन्य समुदायों में अभूतपूर्व स्तर की ऊर्जा व उत्साह पैदा किया है।


छह महीने पहले प्रभावशाली सांसदों ने ग्रीन कार्ड से जुड़ा बिल पेश किया
बता दें कि दिसंबर, 2023 में अमेरिका के तीन प्रभावशाली सांसदों ने एक बिल पेश किया था। इसमें प्रस्ताव किया गया था कि ग्रीन कार्ड जारी करने में हो रही देरी और लंबित आवेदनों (बैकलॉग) पर तेजी से फैसले लिए जाएं। इस बिल के कानून बनने पर हजारों भारतीयों को फायदा मिलेगा और उन्हें अमेरिका का ग्रीन कार्ड मिलने का रास्ता साफ होगा। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल के साथ ही रिक मैक्कॉर्मिक ने भी समर्थन दिया है। इससे लगभग छह महीने पहले जुलाई 2023 में ग्रीन कार्ड से जुड़ी एक और अहम खबर सामने आई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग ने उस सिफारिश को स्वीकार कर लिया था, जिसमें 1992 के बाद से परिवार और रोजगार श्रेणियों के लिए सभी अप्रयुक्त (Unused) ग्रीन कार्ड को फिर से चलन में लाने की बात कही गई थी। इस फैसले के बाद अमेरिका में काम करने और वहां रहने के लिए इंतजार कर रहे हजारों लोगों को जल्द ग्रीन कार्ड मिलने की संभावनाएं बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed