फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Election Result 2020 Biden and Trump getting ready for legal battle

US Election Result 2020 : कांटे की टक्कर में बिडेन आगे, ट्रंप ने लगाया धांधली का आरोप, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Thu, 05 Nov 2020 01:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 Nov 2020 01:33 AM IST
सार

  • लाखों वोटों की गिनती बाकी, अंतिम परिणाम आने में होगी देर
  • ट्रंप ने किया जीत का दावा, बिडेन बोले- हम जीत की ओर हैं
  • जादुई आंकड़े से दोनों अभी दूर...

विज्ञापन
US Election Result 2020 Biden and Trump getting ready for legal battle
US Election 2020 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में मौजूदा डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच कांटे की टक्कर जारी है। अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा वोटिंग के बाद जारी मतगणना में डेमोक्रेट प्रत्याशी बिडेन ने भले बढ़त बनाई हो, लेकिन रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। कई राज्यों में मतगणना जारी होने के बावजूद ट्रंप ने जीत का दावा किया है। हालांकि आश्चर्यजनक रूप से ट्रंप ने चुनाव में धांधली की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने का एलान किया। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी लंबी कानूनी लड़ाई के लिए तैयार होने की बात कही है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है। कोविड-19 महामारी के बीच इस बार 10 करोड़ से अधिक अमेरिकी पूर्व-मतदान में वोट डाल चुके हैं। यह अब तक का रिकॉर्ड है। ज्यादा वोटिंग और कोरोना के कारण बदली परिस्थितियों में अंतिम नतीजे आने में देर हो सकती है। हालांकि कांटे की टक्कर में ट्रंप और बिडेन दोनों 270 के जादुई आंकड़े से दूर हैं। ऐसे में चुनाव फंसने के कयास लग रहे हैं। फॉक्स न्यूज के मुताबिक 538 इलेक्टोरल कॉलेज सीट में बिडेन 238 और ट्रंप 213 पर जीते हैं। सीएनएन ने बिडेन की 220 और ट्रंप की 213 सीट बताई है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बिडेन को 223 और ट्रंप को 212 सीटें दी हैं। अंतिम परिणाम आने में समय लगेगा। 
विज्ञापन



हिंसा की आशंका में सुरक्षा कड़ी
चुनाव की रात भीड़ से भरे रहने वाले टाइम्स स्क्वायर पर कोरोना के कारण इस बार सन्नाटा दिखा। वहीं, हिंसा की आशंका में राष्ट्रपति आवास और वाशिंगटन सहित महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप की फ्लोरिडा में जीत, बिडेन एरिजोना में बढ़े
राष्ट्रपति चुनाव में निर्णायक माने जाने वाले राज्यों में से एक फ्लोरिडा में ट्रंप ने जीत दर्ज की है। पिछले सौ साल में इस राज्य में जीतने वाला ही व्हाइट हाउस पहुंचा है। नॉर्थ कैरोलिना, ओहियो, पेनसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन में भी ट्रंप आगे चल रहे हैं। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ रहे एरिजोना में लंबे समय बाद डेमोक्रेट आगे है। न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क में कांटे की लड़ाई में बिडेन ने बढ़त बनाई है। वहीं, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया, नवादा जैसे राज्यों के अनुमान जारी नहीं हुए हैं। वहीं, पेनसिल्वेनिया ने कहा है कि नतीजे स्पष्ट होने में एक दिन और लगेगा। 

जनता से धोखा, शर्म की बात : ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे (डेमोक्रेट) जनमत चुराने की कोशिश कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम जीत रहे थे। सच कहूं तो जीत चुके थे। हम बड़े जश्न की तैयारी में थे, लेकिन अचानक सब रुक गया। यह अमेरिकी जनता से धोखा है। देश के लिए शर्म की बात है। हम कोर्ट जाएंगे।

हम नहीं, जनता तय करेगी जीत: बिडेन
डेमोक्रेट उम्मीदवार बिडेन ने कहा कि हमें लग रहा है कि हम जीतने जा रहे हैं। जब तक हर बैलेट की गिनती नहीं हो जाती, तब तक चुनाव खत्म नहीं होगा। हम बहुत उत्साहित हैं। मैं या ट्रंप यह घोषित नहीं कर सकते हैं कि चुनाव कौन जीत रहा है। यह अमेरिका की जनता तय करेगी।


भारतीय मूल के चारों डेमोक्रेट दोबारा जीते
अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के लिए डेमोक्रेट व भारतवंशी प्रत्याशी डॉ.एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति फिर जीत गए हैं। भारतवंशी सांसदों के समूह को कृष्णमूर्ति अनौपचारिक रूप से ‘समोसा कॉकस’ कहते हैं। वहीं, भारतवंशी नीरज एंटनी रिपब्लिक उम्मीदवार के तौर पर ओहायो से सीनेटर चुने गए पहले भारतीय-अमेरिकी हैं।

राष्ट्रपति चुनने में इलेक्टोरेल कॉलेज अहम
चुनाव पॉपुलर वोट से नहीं जीते जाते। राज्य जीतने के साथ पार्टी को ज्यादा से ज्यादा इलेक्टोरल वोट्स जुटाने होते हैं। व्हाइट हाउस जाने के लिए 538 में से 270 वोट जरूरी हैं।


क्यों होगी परिणाम में देरी

  • कोरोना के चलते करीब 68 फीसदी वोटर्स ने मतदान के दिन से पहले पोस्टल बैलेट से अर्ली-वोटिंग की।
  • जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के चलते पोस्टल बैलेट की गिनती में समय लगता है।
  • आधे से ज्यादा राज्याें में मतदान के दिन के बाद पहुंचने वाले पोस्टल वोट भी मंजूर हो रहे हैं।
  • कुछ लोग पोस्टल बैलेट मांगने के बाद मतदान करने पहुंच गए। ऐसे में इसकी जांच जरूरी।


क्या पहले भी कोर्ट गया मामला
वर्ष 2000 के चुनाव में डेमोक्रेटिक प्रत्याशी अल गोर फ्लोरिडा में बहुत कम अंतर से हारे थे। दोबारा मतगणना और सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद जॉर्ज डब्ल्यू बुश विजेता घोषित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed