फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Election 2020: Joe Biden got around 69 percent Muslim Votes

US Election 2020: मुस्लिम मतदाताओं का रुझान बिडेन की ओर, मिले 69 फीसदी वोट

Wed, 04 Nov 2020 09:23 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 04 Nov 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
US Election 2020: Joe Biden got around 69 percent Muslim Votes
जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

अमेरिका में चुनाव को लेकर हुए एक सर्वे में रोचक जानकारी सामने आई है। इसके अनुसार अमेरिका के मुस्लिम मतदाताओं का रुझान डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बिडेन की ओर देखा जा रहा है। दि काउंसिल ऑफ अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर) की ओर से कराए गए इस सर्वे के मुताबिक करीब 69 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं ने जो बिडेन को वोट दिया है तो महज 17 फीसदी ने ट्रंप को समर्थन दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सीएआईआर अमेरिका का सबसे बड़ा मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह है। इसने इस चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं के रुख को जानने के लिए कराए गए एग्जिट पोल के नतीजों को मंगलवार को जारी किया था। सीएआईआर ने इसके लिए 844 पंजीकृत मुस्लिम मतदाताओं के परिवारों में सर्वेक्षण किया और पाया कि इस चुनाव में 84 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन



सर्वे के अनुसार मुस्लिम मतदाताओं में से 69 फीसदी ने बिडेन और 17 फीसदी ने ट्रंप को वोट दिया। सीएआईआर ने कहा कि इस चुनाव में 10 लाख से अधिक अमेरिकी मुस्लिम मतदाताओं ने मतदान किया है जो रिकॉर्ड है। संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी निदेशक निहाद अवद ने कहा, मुस्लिम समुदाय में इस देश के विभिन्न चुनावों को प्रभावित करने की क्षमता है और इस तथ्य को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को केवल 13 फीसदी मुस्लिम वोट मिले थे। वहीं इस चुनाव में उन्हें समुदाय से चार फीसदी अधिक यानी 17 फीसदी वोट मिलने की संभावना है, जो कि उनके लिए एक अच्छा संकेत है। बता दें कि प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार अमेरिका में साल 2017 में मुस्लिम नागरिकों की आबादी करीब 34.5 लाख थी, जो कि देश की कुल आबादी का करीब 1.1 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed