फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Election 2020 News: Donald Trump says Would not forget the Coronavirus that came from China

ट्रंप ने कहा- चीन से आया है कोरोना, कभी नहीं भूलूंगा ये बात, सत्ता मिली तो करूंगा 'ड्रैगन' से निर्भरता खत्म

Sat, 26 Sep 2020 12:40 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 26 Sep 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
US Election 2020 News: Donald Trump says Would not forget the Coronavirus that came from China
अमेरिकी चुनाव 2020: डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इस बात को दोहराया है कि कोरोना वायरस चीन से आया है और वह इस बात को कभी नहीं भूलेंगे। ट्रंप ने कहा कि अगर लोग उन्हें सत्ता में बनाए रखने के लिए वोट करते हैं तो वह चीन से देश की निर्भरता को खत्म करने की कसम खाते हैं। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि बीजिंग के साथ कोरोना वायरस के बाद पहले जैसे संबंध मायने नहीं रखते हैं। 

विज्ञापन


तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए ट्रंप न्यूपोर्ट वर्जीनिया में शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ट्रंप ने कहा, अमेरिकी अर्थव्यवस्था बहुत अच्छा कर रही थी, फिर हम पर चीन से आए इस वायरस का हमला हो गया। उन्होंने कहा, उन्हें ऐसा कभी नहीं होने देना चाहिए था। हम इसे नहीं भूलेंगे। हमने देश को लगभग बंद किया, हमने लाखों लोगों की जान बचाई। अब हमने रिकॉर्ड के साथ देश को खोल दिया है। 
विज्ञापन



अमेरिका वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। 2,00,000 से अधिक अमेरिकियों की वायरस से चलते मौत हुई है और देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे लाखों नौकरियों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चीन से स्पष्ट और संतुलित रिश्ते चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप: माइक पोम्पियो 

ट्रंप ने कहा कि अगर मुझे अगले चार साल और मिलते हैं, तो मैं अमेरिका को दुनिया की विनिर्माण महाशक्ति बना दूंगा। हम सभी के लिए चीन पर अपनी निर्भरता को समाप्त कर देंगे। ट्रंप के चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के तुरंत बाद ही कोरोना का प्रकोप शुरू हुआ। इस समझौते पर हस्ताक्षर के लिए अमेरिका और चीन के बीच लगभग एक साल तक बातचीत चली। 


अमेरिका और चीन ने साल की शुरुआत में व्यापार सौदे के फेस-1 पर हस्ताक्षर किए। इस हस्ताक्षर के बाद दो साल से चला आ रहा टैरिफ युद्ध खत्म हो गया। इसके चलते दुनियाभर की अर्थव्यवस्था खासा प्रभावित हुई थी। 

मई में ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते को फिर से जारी करने से इनकार कर दिया। वहीं, अमेरिका ने 14 सितंबर को चीन से पांच सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसमें कंप्यूटर-पार्ट्स, कपास और बाल उत्पाद शामिल हैं। अमेरिका ने इसके पीछे की वजह मुस्लिम बहुल शिनजियांग प्रांत में श्रम शिविरों में जबरन लोगों द्वारा इन वस्तुओं के उत्पादन को बताया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed