{"_id":"5f50c0128ebc3e54bc516cfe","slug":"us-election-2020-donald-trump-encourages-people-in-north-carolina-to-vote-twice-which-is-illegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने दिया अजीबोगरीब सुझाव, कहा- नॉर्थ कैरोलिना के लोग दो बार करें वोटिंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने दिया अजीबोगरीब सुझाव, कहा- नॉर्थ कैरोलिना के लोग दो बार करें वोटिंग
Thu, 03 Sep 2020 03:41 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 03 Sep 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में इस वर्ष राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं, इसे लेकर उम्मीदवारों ने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। वहीं, कोरोना के चलते इस बार अमेरिका में मेल-इन वोटिंग भी होगी। इसे लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने मेल-इन वोटिंग को लेकर अजीबोगरीब सुझाव दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, नॉर्थ कैरोलिना के लोगों को दो बार वोटिंग करनी चाहिए, ताकि चुनावी प्रणाली की जांच हो सके। हालांकि, ट्रंप का यह सुझाव कानूनों का उल्लंघन करता है।
विज्ञापन
वहीं, रैली के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए ट्रंप ने लोगों को बैलेट वोटिंग और चुनाव के दिन खुद पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डालने के लिए भी कहा। ट्रंप ने कहा, उन्हें बैलेट भेजने दें और साथ ही वोटिंग के लिए जाएं। दावा किया जा रहा है कि हमारी चुनावी प्रणाली बेहद मजबूत है। लेकिन अगर ये बात सच है तो लोग दोबारा वोट नहीं डाल पाएंगे। उन्होंने कहा, अगर इस प्रणाली में कोई गड़बड़ी होगी तो लोग आसानी से दो बार वोट डाल सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डेमोक्रेटिक पार्टी ने शुरू किया ‘हिंदू अमेरिकन फॉर बिडेन’ कैंपेन
बता दें कि एक ही चुनाव में दो बार वोटिंग करना गैरकानूनी होता है। लेकिन ट्रंप ने इस बात का जिक्र करने से पहले अपने सहयोगियों से चर्चा की थी। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है और यहां इस साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं।
इन बातों का ख्याल रखते हुए इस बार अमेरिका में चुनाव बैलेट से भी किया जाएगा। इस माध्यम से वोट करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिसको लेकर ट्रंप इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि मेल-इन बैलेट वोटिंग से बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हो सकती है।
वहीं, ट्रंप के सलाहकारों ने उन्हें चेतावनी दी है कि वह मेल-इन बैलेट का विरोध ना करें, क्योंकि बड़ी संख्या में बुजुर्ग और बीमार लोग इस माध्यम से वोट करेंगे। इन सलाहकारों ने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा कि वह यूनिवर्सल मेल वोटिंग और एब्सेंटी वोटिंग के बीच अंतर करें।