फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Donald Trump wants to recapture Bagram Air Base in Afghan cities citing threat from China

US: अफगानिस्तान में बगराम एयरबेस दोबारा हासिल करना चाहते हैं ट्रंप, बना रहे रणनीति; चीन के खतरे का दिया हवाला

Fri, 19 Sep 2025 01:15 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 19 Sep 2025 01:15 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि वे अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस को दोबारा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे चीन के परमाणु ठिकानों के करीब होने के चलते रणनीतिक रूप से अहम बताया। 2021 में अमेरिका की वापसी के बाद यह बेस तालिबान के कब्जे में चला गया था।

विज्ञापन
US Donald Trump wants to recapture Bagram Air Base in Afghan cities citing threat from China
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हालिया बयान में इस बात पर जोर दिया कि वे अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस को फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ये बात ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने इसे ब्रेकिंग न्यूज बताया और कहा कि यह कदम चीन के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि हम बगराम एयरबेस को वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि चीन के परमाणु हथियार बनाने वाले इलाके से यह बेस सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है। इसलिए यह हमारे लिए रणनीतिक रूप से बहुत अहम है।

विज्ञापन


क्या है बगराम एयरबेस?
बता दें कि बगराम एयरबेस अफगानिस्तान का सबसे बड़ा सैन्य ठिकाना था, जिसका इस्तेमाल अमेरिका ने 20 साल तक किया। 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की अराजक वापसी के बाद यह एयरबेस तालिबान के हाथ में चला गया था। उस दौरान अफगान सरकार गिर गई थी, काबुल एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई थी और एक आत्मघाती हमले में 13 अमेरिकी सैनिकों समेत 170 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: चाबहार पोर्ट पर अमेरिका ने दिया बड़ा झटका, छूट खत्म करने का एलान; भारत समेत इन देशों पर पड़ेगा सीधा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन पर ट्रंप ने साधा निशाना
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर पूर्व अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हम भी अफगानिस्तान से निकलने वाले थे, लेकिन ताकत और गरिमा के साथ। हमने बगराम बेस तालिबान को मुफ्त में दे दिया। यह एक बड़ी गलती थी। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अफगानिस्तान से इस तरह से हटने के कारण ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर हमला करने की हिम्मत मिली।


तालिबान के मानने और ना मानने पर भी बोले ट्रंप?
इसके साथ ही ट्रंप ने अपने इस फैसले को लेकर तालिबान की प्रतिक्रिया का भी जिक्र किया। उन्होंने संकेत दिया कि तालिबान इस प्रस्ताव पर विचार कर सकता है क्योंकि उसे अमेरिका से कुछ मदद की जरूरत है। हालांकि, अमेरिका और तालिबान के बीच अब कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। बावजूद इसके दोनों पक्षों के बीच कुछ बातचीत हो रही है, जैसे कि हाल ही में एक अमेरिकी बंधक की रिहाई और संभावित कैदी अदला-बदली की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें:- Southern Gaza: दक्षिणी गाजा में इस्राइल के चार सैनिकों की मौत, गाजा सिटी ऑपरेशन शुरू होने के बाद पहली घटना

इस एयरबेस को लेकर अमेरिका का वास्तविक स्टैंड क्या है?
गौरतलब है कि व्हाइट हाउस और पेंटागन की तरफ से अब तक यह साफ नहीं किया गया है कि क्या बगराम एयरबेस पर फिर से कब्जा करने की कोई औपचारिक योजना चल रही है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के कार्यालय ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है और मामला व्हाइट हाउस पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed