फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Donald Trump administration could strip some naturalised Americans of their citizenship Report

US: अब 'प्राकृतिक नागरिकता' रद्द करेगी ट्रंप सरकार, हर माह 100-200 लोगों को देश से निकालने की तैयारी

Fri, 19 Dec 2025 01:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 19 Dec 2025 01:25 PM IST
सार

ट्रंप प्रशासन ने अप्रवासन विभाग के फील्ड अफसरों को एक आंतरिक निर्देश जारी कर प्राकृतिक नागरिकता वाले लोगों की जांच करने और गड़बड़ी पाए जाने पर हर माह 100-200 लोगों की नागरिकता रद्द करने का निर्देश दिया गया है। इससे भारतीय मूल के लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। 

विज्ञापन
US Donald Trump administration could strip some naturalised Americans of their citizenship Report
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई करने के साथ ही अब ट्रंप सरकार ने प्राकृतिक नागरिकों की भी नागरिकता छीनने की तैयारी कर ली है। ट्रंप सरकार के इस कदम से हजारों प्राकृतिक नागरिकों की नागरिकता जाने का खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर लोगों में डर का माहौल है। खासकर एशियाई मूल के लोग इसे लेकर ज्यादा चिंतित हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने अप्रवासन अधिकारियों को जारी किया आंतरिक निर्देश
अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी नागरिकता और अप्रवासन सेवा विभाग के फील्ड अफसरों को एक आंतरिक निर्देश जारी किया गया है। इस निर्देश के तहत हर महीने 100-200 प्राकृतिक नागरिकता वाले लोगों की सिटीजनशिप रद्द करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


अमेरिका के संघीय कानून में प्राकृतिक नागरिकता छीनने का प्रावधान है। दरअसल अगर नागरिकता के लिए आवेदन करते समय या कुछ अन्य स्थितियों में धोखाधड़ी या कोई गड़बड़ी की गई है तो प्राकृतिक नागरिकता छीनी जा सकती है। माना जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन इन्हीं प्रावधानों का आधार बनाकर बड़े पैमाने पर लोगों की नागरिकता छीन सकता है। जिन लोगों से जाने-अनजाने अपने नागरिकता आवेदन में अगर कोई गलती हुई है तो वे लोग भी अब ट्रंप प्रशासन के निशाने पर आ जाएंगे। इसे लेकर लोगों में डर का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है प्राकृतिक नागरिकता
अमेरिका में प्राकृतिक नागरिकता का प्रावधान है। जो लोग अमेरिका में पैदा नहीं हुए हैं और एक तय कानूनी प्रक्रिया के तहत अमेरिकी नागरिक बने हैं, उन्हें प्राकृतिक नागरिक कहा जाता है। इन नागरिकों को भी अन्य नागरिकों की तरह सभी अधिकार प्राप्त हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में जनगणना ब्यूरो के हवाले से बताया गया है कि देश में करीब 2.6 करोड़ लोग प्राकृतिक नागरिक हैं। पिछले साल ही 8 लाख से अधिक लोगों ने अमेरिका की प्राकृतिक नागरिकता हासिल की है। इनमें अधिकतर लोग भारत, मैक्सिको, फिलीपींस और वियतनाम के निवासी थे। 

ये भी पढ़ें- US: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रक्षा नीति बिल पर किए हस्ताक्षर, भारत के साथ सैन्य सहयोग और क्वाड पर जोर


सरकार ने बताया किन लोगों की नागरिकता पर खतरा
ट्रंप प्रशासन ने कहा, 'हम उन व्यक्तियों के खिलाफ नागरिकता रद्द करने की कार्यवाही करेंगे, जो नागरिकता प्रक्रिया के दौरान झूठ बोल रहे हैं या खुद को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। हम अमेरिका की अप्रवासन प्रणाली में ईमानदारी बहाल करने के लिए न्याय विभाग के साथ काम करना जारी रखेंगे।' यूएससीआईसी के पूर्व अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन के नए दिशानिर्देश पर चिंता व्यक्त की है। USCIS की पूर्व अधिकारी सारा पियर्स ने कहा, 'नागरिकता रद्द करने के मामलों पर मनमाने लक्ष्य थोपने से नागरिकता रद्द करने का राजनीतिकरण होने का खतरा है। यह लाखों प्राकृतिक अमेरिकी नागरिकों में अनावश्यक डर और अनिश्चितता को बढ़ावा देती है।'

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि गैंग के सदस्य, आर्थिक धोखेबाज, ड्रग तस्करी से जुड़े लोग और हिंसक अपराधियों की नागरिकता रद्द की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed