{"_id":"66c0ba286d5e94b258057141","slug":"us-deputy-secretary-verma-pledges-helicopters-to-nepal-for-disaster-relief-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: अमेरिका ने नेपाल को दो स्काई ट्रक और हेलीकॉप्टर देने का किया वादा, आपदा राहत अभियानों में मिलेगी मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: अमेरिका ने नेपाल को दो स्काई ट्रक और हेलीकॉप्टर देने का किया वादा, आपदा राहत अभियानों में मिलेगी मदद
Sat, 17 Aug 2024 08:26 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 17 Aug 2024 08:26 PM IST
सार
Nepal: अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड राहुल वर्मा ने आज नेपाल के विदेश मंत्री आरजू देउबा राणा के साथ बैठक में दो स्काई ट्रक और दो हेलीकॉप्टर देने का वादा किया। वहीं, देउबा राणा ने भी इस उपहार के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
रिचर्ड राहुल वर्मा, केपी शर्मा ओली
- फोटो : एक्स/रिचर्ड आर.वर्मा (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सरकार नेपाल की सेना को दो स्काई ट्रक और दो अतिरिक्त हेलीकॉप्टर उपहार में देगी। ताकि हिमालयी राष्ट्र अपनी आपदा की तैयारियों को मजबूत कर सके। यह घोषणा शनिवार को काठमांडू में की गई।
विज्ञापन
अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड राहुल वर्मा ने आज नेपाल के विदेश मंत्री आरजू देउबा राणा के साथ बैठक में यह घोषणा की। वहीं, देउबा राणा ने भी इस उपहार के लिए धन्यवाद दिया और ट्विटर पर लिखा, नेपाल में आपदा प्रबंधन प्रयासों के समर्थन के लिए दो स्काई-ट्र और दो अतिरिक्त हेलिकॉप्टर देने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
इससे पहले नेपाल के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) प्रबुराम शर्मा ने फरवरी में अमेरिका का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने दो हेलीकॉप्टर के लिए अमेरिकी समर्थन की मांग की थी।
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास के सूत्रों के मुताबिक, वर्मा ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान खासतौर पर नेपाल के लिए अमेरिकी समर्थन और अमेरिका-नेपाल साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
विदेश मंत्री राणा ने कहा कि इन बैठकों में नेपाल-अमेरिका संबंधों को बढ़ाने के लिए सहयोग पर भी चर्चा की गई।