फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Dept of State Spox Ned Price statement over rahul gandhi reaction on pm narendra modi ineffective policies, China and Pakistan

राहुल से सहमत नहीं अमेरिका: चीन और पाकिस्तान वाले बयान पर सामने आई प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

Thu, 03 Feb 2022 08:25 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 03 Feb 2022 08:25 AM IST
सार

राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार के दौरान पाकिस्तान और चीन एकजुट हो गए। अब राहुल गांधी के इस बयान पर सियासत गरमा गई है।

विज्ञापन
US Dept of State Spox Ned Price statement over rahul gandhi reaction on pm narendra modi ineffective policies, China and Pakistan
राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। दरअसल, नेड प्राइस से पूछा गया कि राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी की अप्रभावी नीतियों के कारण चीन और पाकिस्तान पहले से कहीं ज्यादा करीब आ गए हैं, इसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं निश्चित रूप से इन टिप्पणियों का समर्थन नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान और चीन का मुद्दा है और इसे उन दोनों देशों पर ही छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन


बुधवार को लोकसभा में राहुल ने दिया था बयान
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन एकजुट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं वह कम नहीं है। यह भारत के लिए एक गंभीर खतरा है। आपने हमें कहां पहुंचा दिया है। इसके साथ ही राहुल ने यह भी दावा किया कि भारत के पास इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अतिथि नहीं था, क्योंकि देश पूरी तरह से अलग और घिरा हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद से पूछें कि गणतंत्र दिवस पर आपको मेहमान क्यों नहीं मिल पा रहे हैं।  हम श्रीलंका, नेपाल, बर्मा, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन से घिरे हुए हैं। हर जगह हम घिरे हुए हैं। हमारे विरोधी हमारी स्थिति को समझते हैं।
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राहुल गांधी के दावे को किया खारिज
लोकसभा में दिए गए राहुल गांधी के दावे को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने खारिज करते हुए कहा कि 'राहुल गांधी ने लोक सभा में आरोप लगाया कि इस सरकार के कारण पाकिस्तान और चीन एकजुट हो गए हैं। कुछ ऐतिहासिक सबक इस प्रकार हैं: 1963 में, पाकिस्तान ने अवैध रूप से शक्सगाम घाटी को चीन को सौंप दिया। चीन ने 1970 के दशक में पीओके के रास्ते से काराकोरम राजमार्ग का निर्माण किया। वहीं राहुल के गणतंत्र दिवस समारोह पर मेहमान नहीं मिलने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि  क्या राहुल गांधी को पता नहीं है कि अभी कोरोना काल चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed