फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Defence Secretary Austin spoke with Chinese counterpart discusses regional, global security issues

US: अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने चीनी समकक्ष से की बात, द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा

Tue, 16 Apr 2024 10:24 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 16 Apr 2024 10:24 PM IST
सार

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रेस सचिव पा राइडर ने दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद कहा कि ऑस्टिन ने दोहराया कि जिम्मेदारी और सुरक्षा के साथ अमेरिका हर उन जगहों पर उड़ान भर सकता है, जिसकी अनुमति अंतरराष्ट्रीय कानून देते हैं।

विज्ञापन
US Defence Secretary Austin spoke with Chinese counterpart discusses regional, global security issues
US-China - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। इस बीच, अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने मंगलवार को चीनी रक्षा मंत्री से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने सैन्य संचारों के महत्व पर भी जोर दिया। गौरतलब है कि ऑस्टिन ने नवंबर 2022 के बाद पहली बार चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बात की। 

विज्ञापन

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रेस सचिव पा राइडर ने दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद कहा कि ऑस्टिन ने दोहराया कि जिम्मेदारी और सुरक्षा के साथ अमेरिका हर उन जगहों पर उड़ान भर सकता है, जिसकी अनुमति अंतरराष्ट्रीय कानून देते हैं। उन्होंने यूक्रेन और रूस युद्ध पर भी बात की और उत्तर कोरिया की हालिया चेतावनी पर चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन

पिछले साल मिले थे अमेरिकी और चीनी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने पिछली बार नवंबर में मुलाकात की थी। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की यह मुलाकात सैन फ्रांसिस्को के फिलोली एस्टेट में हुई थी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब, अमेरिका और चीन के द्विपक्षीय संबंध सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। विश्व में आर्थिक मंदी छाई हुई है। पश्चिम एशिया और यूरोप में युद्ध छिड़े हैं और ताइवान को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन और अमेरिका के बीच और उड़ानों को मंजूरी न दें: US एयरलाइंस
अमेरिकी एयरलाइंस ने पिछले गुरुवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और परिवहन सचिव पीट बटिगिएग को पत्र लिखा था। पत्र में एयरलाइंस ने कहा कि चीन ने कोरोना महामारी के दौरान बाजार पहुंच के खिलाफ सख्त सीमाएं लागू कीं। साथ ही चीन ने सख्त नियम भी लागू किए, जिससे परिचालन, ग्राहकों और अमेरिकी एयरलाइन्स का चालक दल प्रभावित हुआ। चीन की नीतियों के कारण एरयलाइन्स के लगभग 3,15,000 कर्मचारी परेशान होेते हैं। बता दें, पत्र एयरलाइंस फॉर अमेरिका की ओर से लिखा गया था, यह विभिन्न अमेरिकी एयरलाइंस के प्रतिनिधित्व का संगठन है। संगठन में अमेरिकन एयरलाइंस (एएएल), डेल्टा (डीएएल), यूनाइटेड (यूनाइटेड) एयरलाइंस शामिल हैं। एयरलाइंस ने कहा कि प्रशासन से कहा है कि चीन और अमेरिका के बीच और उड़ानों को मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए। एयरलाइंस ने कहा कि प्रशासन से कहा है कि चीन और अमेरिका के बीच और उड़ानों को मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed