{"_id":"6805c0828982703ddb0b8fd0","slug":"us-defence-secreatary-pete-hegseth-had-second-signal-chat-where-he-shared-details-of-yemen-strike-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने फिर दोहराई गलती! हूतियों पर हमले की चैट दूसरी बार हुई लीक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने फिर दोहराई गलती! हूतियों पर हमले की चैट दूसरी बार हुई लीक
Mon, 21 Apr 2025 09:20 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:20 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस ग्रुप में खुफिया जानकारी साझा की गई, उसमें रक्षा मंत्री की पत्नी जेनिफर भी शामिल हैं, जो एक न्यूज चैनल की पूर्व प्रोड्यूसर रह चुकी हैं। साथ ही पीट का भाई फिल भी इस ग्रुप में शामिल है। हालांकि व्हाइट हाउस ने खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री
- फोटो : X / @SecDef
विस्तार
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर हैं। दरअसल एक बार फिर उन पर सिग्नल एप पर गोपनीय रक्षा जानकारी साझा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पीट हेगसेथ ने यमन में हूतियों पर अमेरिकी हवाई हमले से संबंधित अहम जानकारी सिग्नल एप पर साझा की। जिस चैट ग्रुप में ये अहम खुफिया जानकारी साझा की गई, उस ग्रुप में हेगसेथ की पत्नी और भाई भी शामिल हैं। गौरतलब है कि बीते महीने भी सिग्नल एप पर अहम रक्षा जानकारी लीक होने के चलते पीट हेगसेथ और ट्रंप प्रशासन आलोचकों के निशाने पर आ चुका है।
निजी एप पर साझा की जा रहीं अहम खुफिया जानकारी
सिग्नल एप पर साझा की गई चैट के कंटेंट से वाकिफ एक शख्स ने यह दावा किया है। हालांकि उसने अपनी पहचान जाहिर नहीं की है। इसी शख्स के हवाले से न्यूयॉर्क टाइम्स ने खुफिया चैट लीक होने का दावा किया है। गौरतलब है कि सिग्नल एप एक निजी व्यवसायिक एप है, जो अमेरिका की संघीय सरकार के अधिकारियों के इस्तेमाल के लिए अधिकृत नहीं हैं। इसके बावजूद हेगसेथ द्वारा अहम जानकारी इस एप की चैट पर साझा की जा रही हैं। जिस पर विपक्षी डेमोक्रेट सांसदों ने आपत्ति जताई है और पीट हेगसेथ को पद से हटाने की मांग शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- US Strike: यमन पर फिर बरसे अमेरिकी बम, हूती विद्रोहिया का दावा- सना में हुए हमले में 12 की मौत; 30 घायल
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस ग्रुप में खुफिया जानकारी साझा की गई, उसमें रक्षा मंत्री की पत्नी जेनिफर भी शामिल हैं, जो एक न्यूज चैनल की पूर्व प्रोड्यूसर रह चुकी हैं। साथ ही पीट का भाई फिल भी इस ग्रुप में शामिल है। हालांकि व्हाइट हाउस ने खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। व्हाइट हाउस का दावा है कि पेंटागन के पूर्व असंतुष्ट कर्मचारी फर्जी खबरें फैला रहे हैं।
पिछले महीने भी ऐसी ही चैट हुई थी लीक
उल्लेखनीय है कि बीते महीने भी सिग्नल एप पर एक ग्रुप में हूतियों पर हमले की अहम चैट लीक हुई थी। उसमें ट्रंप प्रशासन के कई शीर्ष अधिकारी और मंत्री शामिल थे। उस ग्रुप में द अटलांटिक मैगजीन के संपादक भी शामिल थे। जिन्होंने एक आर्टिकल में इस लीक का खुलासा कर दिया था। इसे लेकर भी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की खूब आलोचना हुई थी और उन पर हवाई हमले में शामिल पायलटों की जान खतरे में डालने के आरोप लगे थे।
ये भी पढ़ें- US: 'एक हमला इतना हिंसक...', ट्रंप ने ईस्टर संदेश में बाइडन और आलोचकों पर साधा निशाना
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन