फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US airstrikes killed 12 people in Yemen's capital, Houthi rebels say News In Hindi

US Strike: यमन पर फिर बरसे अमेरिकी बम, हूती विद्रोहिया का दावा- सना में हुए हमले में 12 की मौत; 30 घायल

Mon, 21 Apr 2025 08:24 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 21 Apr 2025 08:24 AM IST
सार

यमन की राजधानी सना एक बार फिर अमेरिकी हवाई हमले से दहल उठा। हूती विद्रोहियों के अनुसार अमेरिका के इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
US airstrikes killed 12 people in Yemen's capital, Houthi rebels say News In Hindi
हवाई हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका और यमन के हूती विद्रोहियों में जारी तनाव के बीच हूती विद्रिहियों का एक बड़ा दावा सामने आया है। इसमें बताया गया है कि सोमवार को अमेरिकी हवाई हमलों में राजधानी सना में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हूतियों का कहना है कि ये हमला सना के शूब जिले के फरवा इलाके के एक बाजार को निशाना बनाकर किया गया, जो पहले भी अमेरिकी हमलों की चपेट में आ चुका है। हालांकि अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


देश के अन्य हिस्सों पर भी हुए हमले
साथ ही हूती ने आगे बताया कि सोमवार रात हुए हमलों में यमन के अन्य इलाकों को भी निशाना बनाया गया। बता दें कि यह हमला उस बड़े अभियान का हिस्सा है जो अमेरिका ने हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर शुरू किया है। पिछले हफ्ते ही रस ईसा ईंधन बंदरगाह पर अमेरिकी हमलों में कम से कम 74 लोगों की जान गई थी और 171 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine Ceasefire: 'जंग रोकने के लिए रूस और यूक्रेन इस सप्ताह कोई समझौता कर लेंगे', ट्रंप को उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


हैती में गिरोह का हमला, तीन सैनिकों की मौत
रविवार को हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के पास एक शहर में हुए एक हमले में कम से कम तीन सैनिक मारे गए हैं। यह हमला एक गिरोह द्वारा घात लगाकर किया गया। मामले में सरकारी अधिकारियों ने बताया कि ये सैनिक हथियारों के साथ फ्रंटलाइन पर ड्यूटी कर रहे थे, जब उन्हें निशाना बनाया गया। हमले के पीछे ‘विव अनसनम’ नामक गिरोहों का गठबंधन बताया जा रहा है, जो हाल के दिनों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ टकराव में है।

अधिकारियों के अनुसार हमला केंसकॉफ नाम के इलाके में हुआ, जो हाल ही में भारी गोलीबारी और हिंसा का केंद्र बना हुआ है। वहीं स्थानीय मीडिया के अनुसार, सैनिक बिना हथियार वाली कार में जा रहे थे, जब उन्हें भारी हथियारों से लैस गिरोह के सदस्यों ने घेर लिया और हमला किया।

ये भी पढ़ें:- Ukraine War: ईस्टर पर दिखी शांति की उम्मीद, जेलेंस्की ने की युद्धविराम बढ़ाने की पेशकश; रूस पर आरोप भी लगाए

हैती सरकार ने जताया दुख

इस हमले को लकर हैती सरकार ने दुख व्यक्त किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा हैती सरकार ने पोस्ट किया कि ये सैनिक सिर्फ हमारी सेना के सदस्य नहीं थे, बल्कि राष्ट्र के बहादुर बेटे थे। उन्होंने देश की आज़ादी और सुरक्षा के लिए अपनी जान दी, और उनका बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा। सरकार ने यह भी कहा कि यह घटना हमें याद दिलाती है कि स्वतंत्रता की कीमत बहुत बड़ी होती है, और कभी-कभी यह कीमत हमारे सबसे बहादुर लोगों के खून से चुकानी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed