फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Cop Kills seven Dogs During Animal Welfare Check At Home Arrested news in hindi

US: पशु कल्याण जांच के दौरान अधिकारी की अमानवीय करतूत, सात कुत्तों की गोली मारकर हत्या की; गिरफ्तार किया गया

Mon, 18 Nov 2024 11:04 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टेनेसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टेनेसी Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 18 Nov 2024 11:04 AM IST
सार

कुत्ते के मालिक केविन डिसम्यूक और उनकी पत्नी डिनर के लिए बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि तीन कुत्तों घर के अंदर और चार को घर के बाहर मार दिया गया है।

विज्ञापन
US Cop Kills seven Dogs During Animal Welfare Check At Home Arrested news in hindi
अमेरिकी पुलिस - फोटो : iStock

विस्तार

टेनेसी के एक पुलिस अधिकारी पर पशु कल्याण जांच के दौरान सात कुत्तों को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कुत्तों को गोली तब मारी, जब उनके मालिक डिनर के लिए बाहर गए हुए थे। मैकनेरी काउंटी शेरिफ के पूर्व डिप्टी कॉनर ब्रैकिन ने कुत्तों के बारे मं एक रिपोर्ट मिलने के बाद चार नवंबर को बेथेल स्प्रिंग्स घर में कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि स्थान पर पहुंचने के बाद ब्रैकिन ने बिना किसी कारण कुत्तों पर गोली चला दी। 
विज्ञापन

डिनर के लिए बाहर गए हुए थे कुत्तों के मालिक
कुत्ते के मालिक केविन डिसम्यूक और उनकी पत्नी डिनर के लिए बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि तीन कुत्तों घर के अंदर और चार को घर के बाहर मार दिया गया है। इस घटना को लेकर मीडिया से बात करते हुए डिसम्यूक ने कहा, .223 कैलिबर राइफल के साथ वाहन से बाहर निकालकर उसने मेरे घर पर गोली चला दी।  उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन की एक रिपोर्ट में गलत दावा किया गया था कि उनके कुत्ते कुपोषित थे और उन्हें छोड़ दिया गया था। डिसम्यूक ने कहा, मुझे नहीं मालूम कि उनके मन में यह विचार कहा से आया कि कुत्ते कुपोषित थे और उन्हें छोड़ दिया गया है। उसने ऐसा क्यों किया, इसका जवाब मेरे पास नहीं है। मेरे पास इसका उत्तर कभी नहीं होगा। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया मामला
मंगलवार को ब्रैकिन के खिलाफ वॉरंट जारी किया गया था। बॉन्ड पर रिहा होने से पहले उसने अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया था। घटना के समय ब्रेकिन एक महीने से भी कम समय तक शेरिफ कार्यारत में रहे थे। बाद में उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया। आरोपी पर कई मामले दर्ज किए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed