फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US condemns Russian attack on Ukrainian port Russia claim to kill four fighters of Ukraine

Ukraine War: यूक्रेनी पोर्ट पर रूसी हमले की US ने की निंदा; रूस का दावा- यूक्रेन के चार सैनिकों को मार गिराया

Thu, 17 Aug 2023 06:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 17 Aug 2023 06:14 AM IST
सार

मेरिकी उप प्रेस सचिव वेदांत पटेल ने कहा कि ओडेसा, रेनी और इजमेल में यूक्रेनी बंदरगाह के बुनियादी ढांचे पर रूस ने हमला किया है। मॉस्को दुनियाभर में अनाज को जरूरतमंद देशों तक पहुंचने से रोक रहा है।

विज्ञापन
US condemns Russian attack on Ukrainian port Russia claim to kill four fighters of Ukraine
रूस का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

रूस ने यूक्रेन के बंदरगाहों पर हमला कर दिया। अमेरिका ने रूसी हमले की निंदा की है। उन्होंने इसे अस्वीकार्य बताया है। अमेरिका ने मॉस्को को ब्लैक सी ग्रेन पहल पर तुरंत लौटने के लिए भी कहा है। अमेरिकी विदेशी विभाग ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति को वैश्विक खाद्य सुरक्षा की परवाह नहीं है। रूस का यह हमला वैश्विक खाद्य संकट को बढ़ा देगा।

विज्ञापन

अमेरिकी उप प्रेस सचिव वेदांत पटेल ने कहा कि ओडेसा, रेनी और इजमेल में यूक्रेनी बंदरगाह के बुनियादी ढांचे पर रूस ने हमला किया है। मॉस्को दुनियाभर में अनाज को जरूरतमंद देशों तक पहुंचने से रोक रहा है। यह अस्वीकार्य है। पटेल ने कहा कि पुतिन को वैश्विक खाद्य सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है। क्रेमलिन के कारण यूक्रेनी किसानों और दुनियाभर के जरूरतमंदों देशों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रूसी हमले के कारण काफी अनाज नष्ट हो गया है। 

विज्ञापन

मॉस्को का दावा- रूसी सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे चार यूक्रेनी लड़ाके मारे गए
रूस ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने चार यूक्रेनी लड़ाकुओं को मार गिराया है। लड़ाके उत्तरी यूक्रेन से रूसी सीमा में घुसने की कोशिश कर रही थी। रूस के क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने कहा कि विध्वंस मचाने वाले लड़ाकों को हमने धूल चटा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रूस सैन्य प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना डीआरडीओ
रूस सैन्य प्रदर्शन 2023 में भारत का रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रूस के उप-प्रधानमंत्री डेनिस मेंटूरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू सहित तमाम नेता व अधिकारी डीआरडीओ के स्टॉल को देखने पहुंचे। बुधवार को अर्मेनिया के उप रक्षा मंत्री भी डीआरडीओ स्टॉल पर पहुंचे। डीआरडीओ ने यहां ब्रह्मोस सहित तमाम मिसाइलों व हथियारों की प्रदर्शनी लगाई है। 

शराब के नशे में अमेरिकी जज ने पत्नी को मारी गोली, मौत
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में ऑरेंज काउंटी के जज जेफ्री फर्ग्यूसन ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद फर्ग्यूसन ने खुद ही पुलिस को कॉल कर बताया कि उसकी पत्नी को गोली लगी है। पत्नी की हत्या के बाद फर्ग्यूसन ने अपने एक सहकर्मी को मैसेज भेजकर कहा कि वे कल अदालत में नहीं, बल्कि हिरासत में रहेंगे। हैरानी की बात यह है कि जज ने अदालत में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि यह एक हादसा था, उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। उनके घर से 47 पिस्टल व रिवॉल्वर जैसे हथियार और 26 हजार से ज्यादा गोलियां बरामद हुई हैं। 

हवाई के जंगल की आग बुझने से पहले लील गई 106 जानें
अमेरिका के द्वीपीय राज्य हवाई में 8 अगस्त को लगी आग मंगलवार शाम पूरी तरह से बुझा दी गई। लेकिन, इससे पहले आग ने 106 लोगों की जान ले ली। हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने बताया कि तबाह हुए घरों में भी पीड़ितों की तलाश की जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ सकती है। आग में पूरी तरह जल चुके लोगों के अवशेषों की तलाश के लिए एक्स-रे स्कैनिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी तक तीन ही शवों की पहचान हो पाई है। करीब 40 शवों के डीएनए जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि उनके परिवारजनों के डीएनए सैंपल से मिलाकर पहचान की जा सके।

पाकिस्तान में महिला से दुष्कर्म बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
पाकिस्तान ने सोमवार 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया, लेकिन इसी दिन पड़ोसी मुल्क के एक ही शहर में दुष्कर्म की दो घटनाएं सामने आईं। पहली घटना रावलपिंडी के बेनजीर भुट्टो अस्पताल में हुई। यहां सोमवार दोपहर महिला इलाज के लिए पहंची। एक्स-रे रूम में जांच कराने गई तो वहां दो लोग मौजूद थे। इनमें से एक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। दूसरी घटना भी इसी शहर में हुई। आठ साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ पहले दुष्कर्म किया गया। बाद में उसकी हत्या कर दी गई। 

इमरान खान की 9 मामलों में जमानत याचिकाएं खारिज
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान की अलग-अलग अदालतों ने झटका देते हुए 9 मामलों में जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इनमें इस्लामाबाद जिला और सत्र अदालत ने मंगलवार को जहां छह मामलों में अंतरिम जमानत बढ़ाने से इन्कार कर दिया, वहीं सैन्य अदालत ने आतंकवाद के मामले में तीन मामलों में जमानत याचिका रद्द कर दी।


न्यूजीलैंड में तीन बेटियों की हत्या की दोषी पाई गई मां
न्यूजीलैंड में जूरी ने एक महिला को अपनी 3 बेटियों की हत्या का दोषी करार दिया है। 12 सदस्यीय जूरी ने 11-1 के बहुमत से महिला को दोषी ठहराए जाने का फैसला दिया। जल्द ही महिला को सजा सुनाई जाएगी। महिला ने अपनी दलीलों में कहा था कि वह गंभीर पोस्टापार्टम डिप्रेशन से जूझ रही थी। जब उसने बच्चियों की हत्या की, तो वह मानसिक तौर पर बुरी तरह बीमार थी, लिहाजा उसने जो भी किया अपने होश-हवास में नहीं किया ऐसे में उसे हत्या का दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। 2021 में लॉरेन डिक्सन ने अपनी 2 वर्षीय जुड़वां बेटी माया और कार्ला व 6 वर्षीय लियेना की अपने घर पर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed