{"_id":"65d5e653d301514cd9017430","slug":"us-claims-of-interference-or-fraud-in-pak-general-elections-must-be-fully-investigated-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: आम चुनाव में धांधली के आरोपों पर अमेरिका ने की जांच की मांग, बोले- यह निष्पक्ष लोकतंत्र के लिए अहम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: आम चुनाव में धांधली के आरोपों पर अमेरिका ने की जांच की मांग, बोले- यह निष्पक्ष लोकतंत्र के लिए अहम
Wed, 21 Feb 2024 05:35 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, वाशिंगटन/इस्लामाबाद

Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 21 Feb 2024 05:35 PM IST
सार
पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए आम चुनाव को लेकर बवाल मचा हुआ है। पूर्व अधिकारी ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर इन चुनावोंं में धांधली हुई। इस बीच, अमेरिका ने पाकिस्तान के चुनावों में धांधली के आरोपों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पाकिस्तान-अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव हुए थे। जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। तमाम संगठनों का आरोप है कि चुनावों में धांधली की गई। इस बीच, अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान आम चुनाव में हस्तक्षेप और धोखाधड़ी के दावों की जांच होनी चाहिए। अमेरिका ने चुनावी धांधली के आरोपों के बीच कहा कि पाकिस्तान के कानूनों के तहत पारदर्शी जांच निष्पक्ष लोकतंत्र के लिए जरूरी है।
चुनावी धांधली की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए- अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को रावलपिंडी के पूर्व आयुक्त लियाकत अली द्वारा लगाए गए धांधली के आरोपों के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। 17 फरवरी को वरिष्ठ पाकिस्तानी नौकरशाह ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य न्यायाधीश आठ फरवरी के चुनावों में चुनाव धांधली में शामिल थे। इन आरोपों के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लियाकत अली ने कहा कि जो उम्मीदवार चुनाव हार रहे थे, उन्हें जीता हुआ घोषित किया गया।
वैसे पाकिस्तान का अंदरुनी मामला, लेकिन जांच जरूरी- मिलर
जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों को बड़ा जनादेश मिला था। मिलर ने कहा कि वैसे हम पाकिस्तान के आंतरिक मामले में नहीं पड़ना चाहते हैं। लेकिन निष्पक्ष लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान में चुनावी धांधली की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने नकदी संकट से जूझ रहे देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'को नियंत्रित किए जाने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, अमेरिका दुनियाभर में इंटरनेट पर पूरी आजादी देखना चाहता है। जिसमें लोगों का एक-दूसरे संवाद के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्लेटफॉर्म की उपलब्धता भी शामिल है।
विज्ञापन
पाकिस्तान चुनाव आयोग ने आरोपों को किया खारिज
लियाकत अली चट्ठा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान चुनाव आयोग ने कहा कि हम इस तरह के बेबुनियादी आरोपों को खारिज करते हैं। इस बीच, बुधवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने आठ फरवरी के चुनावों में अनियमितताओं पर नए चुनावों की मांग करने वाली एक याचिका को प्रचार स्टंट कहकर खारिज कर दिया था। एक दिन पूर्व, मंगलवार को पीएमएल-एन और पीपीपी ने घोषणा की कि वे नई गठबंधन सरकार बनाने जा रहे हैं।