फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-China: US President Joe Biden spoke by phone with Chinese President Xi Jinping

US-China: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शी जिनपिंग को किया फोन, दो घंटे से भी ज्यादा देर तक हुई बातचीत

Thu, 28 Jul 2022 11:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 28 Jul 2022 11:49 PM IST
सार

US-China: ताइवान को लेकर तनातनी के बीच गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने समकक्ष शी जिनपिंग (Xi Jinping) के साथ फोन पर वार्ता की। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
US-China: US President Joe Biden spoke by phone with Chinese President Xi Jinping
जिनपिंग और बाइडन - फोटो : Amar ujala

विस्तार

ताइवान को लेकर तनातनी के बीच गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने अपने समकक्ष शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) के साथ फोन पर वार्ता की। व्हाइट हाउस (White House ) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने बताया कि दोनों नेताओं ने दो घंटे से भी ज्यादा समय तक बात की। व्हाइट हाउस के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच फोन वार्ता आज सुबह 8:33 बजे शुरू हुई और सुबह 10:50 बजे समाप्त हुई। उन्होंने 2 घंटे 17 मिनट तक बात की। 

विज्ञापन


इस वार्ता को लेकर चीनी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ताइवान मुद्दे को लेकर चीनी राष्ट्रपति ने जो बाइडन को चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को ताइवान मसले पर 'आग से नहीं खेलने' की चेतावनी दी।
विज्ञापन


दोनों राष्ट्रपतियों की बातचीत पर जारी किया बयान
व्हाइट हाउस राष्ट्रपति बाइडन और शी जिनपिंग के बीच हुई बातचीत को लेकर बयान जारी किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं ने अमेरिका और पीआरसी के बीच संचार की लाइनों को बनाए रखने और साथ मिलकर काम करने की बात कही। साथ ही राष्ट्रपति बाइडन और शी जिनपिंग ने दोनों राष्ट्रपतियों ने द्विपक्षीय संबंधों और अन्य क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों की एक श्रृंखला पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान पर अमेरिका का रुख साफ
दोनों राष्ट्रपतियों ने अपनी टीमों को आज की बातचीत पर विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा को संबोधित करने के लिए जारी रखने का काम सौंपा। साथ ही व्हाइट हाउस ने कहा कि ताइवान पर, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन
(US President Joe Biden) ने रेखांकित किया कि संयुक्त राज्य की नीति नहीं बदली है और संयुक्त राज्य अमेरिका यथास्थिति को बदलने या ताइवान स्ट्रेट में शांति और स्थिरता को कमजोर करने के एकतरफा प्रयासों का कड़ा विरोध करता है

गौरतलब है कि ताइवान पर चीन हमेशा से अपना दावा करता आया है। उसके इन दावों को लेकर अमेरिका (America) भी अपनी नाराजगी जाहिर करता रहा है। इसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव भी कायम है। बढ़ते तनाव को कम करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) से फोन पर बात की। इससे एक दिन पहले एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया था कि ताइवान पर चीन के दावों के बाद अमेरिका और चीन के बीच करीबन चार महीने बाद बातचीत होगी। 

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
दोनों विश्व शक्तियों के शीर्ष नेताओं के बीच हुआ ये वार्ता बहुत अहम मानी जा रही है। इस वार्ता में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम, रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका और चीन के बीच मतभेद, ईरान परमाणु समझौते समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। व्हाइट हाउस के मुताबिक दोनों नेताओं ने इल तमाम मुद्दों पर दो घंटे से भी ज्यादा समय तक वार्ता की। 

पेलोसी के दौरे को लेकर भी तनातनी
गौरतलब है कि अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ताइवन का दौरा कर सकती हैं। उनके दौरे की संभावना पर चीन ने एतराज जताया है। ताइवान दौरे को लेकर चीन ने चेतावनी दी है कि अगर पेलोसी ताइवान का दौरा करती हैं तो उनके खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी उनके इस दौरे को गैर जरूरी बता चुके हैं। उन्होंने पेलोसी के दौरे को लेकर कहा था कि अमेरिकी सेना को भी लगता है कि वर्तमान स्थितियों में उनका ये दौरा गैर जरूरी है।  


अब बाइडन और शी जिनपिंग के बीच होगी पांचवें दौर की वार्ता
राष्ट्रपति जो बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच भारतीय समयानुसार शुक्रवार तड़के दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच पांचवीं बार वार्ता करेंगे। नवीनतम तनाव में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा शामिल है। इसे लेकर चीन ने सख्त विरोध जताया है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि दोनों नेताओं में यह वार्ता द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम है। इससे पहले दोनों नेताओं ने यूक्रेन पर रूसी हमले के तुरंत बाद मार्च माह में चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed