फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US China Tariff War Donald Trump China to pay more cost 75 nations 90 days stay know updates

Tariff War: ट्रंप बोले- अमेरिका में लूट नामंजूर, चीन पर 125% टैरिफ लगेगा; 75 देशों को टैरिफ से 90 दिन की राहत

Wed, 09 Apr 2025 11:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 09 Apr 2025 11:10 PM IST
सार

Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर ज्यादातर देशों पर टैरिफ लगाने में 90 दिनों के विराम की घोषणा की। ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह बाजार में मंदी के बीच 90 दिनों के लिए अधिकांश देशों के टैरिफ को वापस ले रहे हैं, लेकिन चीन के टैरिफ को बढ़ा रहे हैं। ट्रंप ने चीन की ओर से 84 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद उस पर लगाए जाने वाले टैरिफ को 104 फीसदी से बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया।

विज्ञापन
US China Tariff War Donald Trump China to pay more cost 75 nations 90 days stay know updates
डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग - फोटो : एएनई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध लगातार गहराता जा रहा है। चीन ने आज अमेरिका पर 84 फीसदी का जवाबी टैरिफ लगाया था। जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से चीन के खिलाफ टैरिफ को बढ़ा दिया है। ट्रंप ने चीन के खिलाफ टैरिफ को बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया है। वहीं, 75 देशों को 90 दिनों तक टैरिफ में राहत देने का भी एलान किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा
ट्रंप ने कहा, 'चीन ने दुनिया के बाजारों के प्रति सम्मान नहीं दिखाया है। इसके मद्देनजर मैं अमेरिका की ओर से चीन पर लगाए गए टैरिफ को 125 फीसदी तक बढ़ा रहा हूं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उम्मीद है कि चीन भविष्य में इस बात को समझेगा कि अब वह अमेरिका और अन्य देशों से धोखाधड़ी नहीं कर सकता। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' उन्होंने आगे कहा, 'इसके विपरीत, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि 75 से अधिक देशों ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधियों, वाणिज्य विभाग, ट्रेजरी विभाग से व्यापार, टैरिफ, मुद्रा हेरफेर और दूसरे व्यापार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत के लिए कहा है। इन देशों ने मेरी सलाह को मानते हुए अमेरिका के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, इसलिए मैंने इन पर 90 दिनों के लिए टैरिफ को बढ़ाने का फैसला रोक दिया है और इस दौरान टैरिफ 10 फीसदी तक घटा दिया है, जो तुरंत लागू होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।'  

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के खिलाफ कार्रवाई तेज करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप: ट्रेजरी सचिव
इसके साथ ही पूरी दुनिया का व्यापार युद्ध अब अमेरिका और चीन के बीच सिमटता दिख रहा है। हालांकि, ट्रंप के गैर चीनी मुल्कों पर टैरिफ स्थगन की विस्तृत जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। वहीं, ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों पर लगाए गए पारस्पारिक टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक दिया है। हालांकि उन्होंने लगभग सभी वैश्विक आयात पर दस फीसदी टैरिफ बनाए रखा है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि ट्रंप चीन के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करेंगे। 

ये भी पढ़ें: चीन के बाद यूरोपीय संघ ने ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, अमेरिकी उत्पादों पर लगाया 23 अरब डॉलर का नया शुल्क

विज्ञापन

एक दिन पहले ट्रंप ने वैश्विक नेताओं का उड़ाया था मजाक
ट्रंप ने एक दिन पहले ही दुनिया के नेताओं का मजाक उड़ाया था। उन्होंने दावा किया, कई देशों के नेता अमेरिका के साथ सौदा करने के लिए बेताब हैं। टैरिफ पर समझौते केे लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। ट्रंप ने कहा, मैं आपको बता रहा हूं, ये देश हमें बुला रहे हैं, मेरी पीठ खुजा रहे हैं। वे सौदा करने के लिए बेताब हैं। कह रहे हैं, कृपया, कृपया सर, सौदा करें। मैं कुछ भी करूंगा सर।
 

टैरिफ में 90 दिनों के विराम की घोषणा से अमेरिकी बाजार में उछाल
ट्रंप की ओर से ज्यादातर देशों पर टैरिफ में 90 दिनों के विराम की घोषणा के अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल नजर आया। दोपहर तक के कारोबार में डाउ जोंस में 2151 से अधिक अंकों की उछाल आ गई। यह करीब 5.7 फीसदी है। वहीं, नैस्डैक में 1290 अंकों यानी 8.36 फीसदी और एसएंडपी 500 में 340 अंकों या 6.90 फीसदी से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई।

इससे पहले, ट्रंप प्रशासन की ओर से मंगलवार को लगाए गए अतिरिक्त 50 फीसदी टैरिफ का आक्रामक जवाब देते हुए चीन ने भी अमेरिकी आयात पर और 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया, जिससे अमेरिका पर चीन का अतिरिक्त टैरिफ 84 फीसदी पहुंच गया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीमा शुल्क टैरिफ आयोग की बुधवार की घोषणा के हवाले से बताया कि चीन गुरुवार से अमेरिका से आयातित उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ बढ़ाकर 84 प्रतिशत कर देगा। आयोग ने कहा कि अमेरिका गलत रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और टैरिफ का फैसला चीन के वैध अधिकारों और हितों का गंभीर उल्लंघन करता है।

ये भी पढ़ें: India-UK: निर्मला सीतारमण और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर दिया जोर

यूरोपीय संघ ने भी की टैरिफ लगाने की घोषणा
वहीं, यूरोपीय संघ ने भी 23 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात पर जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देशों ने ट्रंप की ओर से संघ पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ के जवाब में अमेरिकी आयात पर भारी-भरकम शुल्क लगाने के पक्ष में मतदान किया। ईयू के टैरिफ का कुछ हिस्सा 15 अप्रैल और कुछ 15 मई जबकि शेष 1 दिसंबर से प्रभावी होगा। हालांकि ईयू ने जिन सामान पर टैरिफ की घोषणा की है वह अमेरिका-ईयू के बीच सालाना 1.8 ट्रिलियन डॉलर के व्यापार का बहुत छोटा हिस्सा हैं। दोनों पक्षों के बीच प्रतिदिन 4.4 अरब यूरो मूल्य के सामान का प्रशांत महासागर के जरिये व्यापार होता है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान
ईयू के कार्यकारी आयोग ने तत्काल उन वस्तुओं की सूची नहीं दी है जिनपर ये शुल्क लगाया जाएगा। 27 देशों के समूह ईयू के सदस्यों ने व्यापार मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत के जरिए समझौते की अपनी प्राथमिकता दोहराई और कहा, ईयू अमेरिकी टैरिफ को अनुचित और नुकसानदेह मानता है। इससे दोनों पक्षों के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed