फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-China on Tarrif war, US president donald trump, Chinese President Xi Jingping, Li Qiang, panama Hindi News

US-China Trade War: 'हम पूरी तरह तैयार हैं', ट्रंप के 104% जवाबी टैरिफ पर चीन का पलटवार; पनामा पर भी जमकर घेरा

Wed, 09 Apr 2025 08:36 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 09 Apr 2025 08:36 AM IST
सार

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर एक-दूसरे पर पलटवार जारी है। ट्रंप ने पहले चीन पर 34 फीसदी का टैरिफ लगाया, उसके बाद चीन ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगा दी। इससे भड़के ट्रंप ने चीन पर 50 फीसदी और टैरिफ लगा दिया है। अमेरिका की इस कार्रवाई चीन की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है।

विज्ञापन
US-China on Tarrif war, US president donald trump, Chinese President Xi Jingping, Li Qiang, panama Hindi News
डोनाल्ड ट्रंप / शी जिनपिंग - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया की दो महाशक्तियां अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले सभी सामानों पर 104% का टैरिफ लगा दिया है, जिसके बाद चीन ने भी तीखा जवाब दिया है। चीन ने इसे धमकी बताया और कहा कि वह 'आखिरी दम तक लड़ने को तैयार है।'
विज्ञापन


अमेरिकी टैरिफ बनाम चीनी टैरिफ
डोनाल्ड ट्रंप ने पहले चीन पर 34% अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की थी। जब चीन ने भी अमेरिकी सामान पर 34% टैक्स लगा दिया, तब ट्रंप ने और 50% टैरिफ जोड़ दिए। पहले से लगे टैक्स मिलाकर अब कुल टैरिफ 104% हो गया है। इसका मतलब है कि चीन से अमेरिका में आने वाला हर सामान पहले से दोगुने से ज्यादा महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Israel-US Talks: अमेरिका में नेतन्याहू को नहीं मिला मनचाहा समर्थन, ट्रंप के साथ बैठक में सामने आए बड़े मतभेद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चीन ने क्या दिया जवाब?
चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग ने यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन से बातचीत में कहा कि चीन की आर्थिक नीतियां पहले से ही ऐसी अनिश्चितताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। उन्होंने कहा- चीन किसी भी बाहरी झटके से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और हमारी अर्थव्यवस्था 2025 में भी मजबूत बनी रहेगी। ली क्यांग ने अमेरिका पर एकतरफा नीतियां अपनाने, आर्थिक दबाव डालने और वैश्विक व्यापार नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि संरक्षणवाद किसी को फायदा नहीं पहुंचाता – खुलापन और सहयोग ही सही रास्ता है।

ट्रंप के टैरिफ का दुनिया पर असर
इस नए टैरिफ के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट आई है। अमेरिकी शेयर बाजारों में भी तेजी से गिरावट देखी गई। निवेशकों में मंदी की चिंता बढ़ गई है। कई देशों की सरकारें अब अमेरिका को जवाब देने की तैयारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें - US Tariffs: 'भारत के हितों को सर्वोपरि रख रही सरकार', पीयूष गोयल ने अमेरिकी टैरिफ पर कारोबारियों को दिया भरोसा


ट्रंप के टैरिफ पर इन देशों का जवाबी हमला
कनाडा ने कहा है कि वह बुधवार से अमेरिकी ऑटोमोबाइल्स पर टैक्स लगाएगा। यूरोपीय यूनियन ने कहा है कि वह अमेरिकी सामान पर 25% टैक्स लगाएगा, जिनमें सोयाबीन, मोटरसाइकिल, जीन्स जैसी चीजें शामिल हैं। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ट्रंप से अपील की कि वे अपने फैसले पर दोबारा विचार करें। अगर अमेरिका पीछे नहीं हटता, तो यूरोप को भी जवाब देना ही होगा।

ट्रंप का तर्क क्या है?
राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि इन टैरिफ से अमेरिकी कंपनियां चीन छोड़कर अमेरिका में उत्पादन करेंगी, जिससे नौकरियां वापस आएंगी और अमेरिका की मैन्युफैक्चरिंग मजबूत होगी। उन्होंने कहा- इन टैक्स से अमेरिका रोजाना लगभग 2 अरब डॉलर कमा रहा है। हालांकि, कई अर्थशास्त्री और व्यापार विशेषज्ञ ट्रंप की इस सोच से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि इससे सामान महंगा होगा, महंगाई बढ़ेगी और कंपनियों को नुकसान होगा।

पनामा मुद्दे पर चीन ने जमकर घेरा
चीन ने मंगलवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के इस दावे का खंडन किया कि बीजिंग पनामा नहर के संचालन में हस्तक्षेप करता है। जलमार्ग को लेकर तनाव के बीच पीट हेगसेथ के मध्य अमेरिकी देश के दौरे के दौरान, चीनी दूतावास ने एक बयान जारी कर अमेरिका से पनामा को धमकी और लूट करने की कोशिश रोकने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed