फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Chief of Naval Operations Admiral Gilday meets Indian Ambassador Taranjit Singh Sandhu discuss defence Partnership

भारत-अमेरिका संबंध: रक्षा साझेदारी और मजबूत करने पर बातचीत, अमेरिकी नौसेना प्रमुख गिलडे से मिले भारतीय राजदूत संधू

Sun, 28 Mar 2021 12:29 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Mar 2021 12:29 AM IST
सार

अमेरिकी नौसेना प्रमुख ने कहा, हम हिंद-प्रशांत और इससे भी आगे मुक्त, खुली व समावेशी नियम आधारित व्यवस्था को मिलकर प्रोत्साहित करेंगे।

विज्ञापन
US Chief of Naval Operations Admiral Gilday meets Indian Ambassador Taranjit Singh Sandhu discuss defence Partnership
अमेरिकी नौसेना प्रमुख माइकल मार्टिन गिलडे और भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू - फोटो : Twitter@USNavyCNO

विस्तार

अमेरिकी नौसेना प्रमुख माइकल मार्टिन गिलडे ने भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से एक अहम मुलाकात में भारत-अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। एडमिरल गिलडे ने इस बैठक के बाद ट्वीट किया, हम हिंद-प्रशांत और इससे भी आगे मुक्त, खुली व समावेशी नियम आधारित व्यवस्था को मिलकर प्रोत्साहित करेंगे।

विज्ञापन


गिलडे ने ट्वीट किया कि अमेरिका में भारत के राजदूत से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने संधू के साथ बैठक की अपनी तस्वीर भी साझा की। संधू ने एडमिरल का उनकी मेजबानी के लिए आभार व्यक्त किया। संधू ने ट्वीट किया, मैं भारत-अमेरिकी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए काम करने का इच्छुक हूं। दोनों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका इन दिनों इस इलाके में चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए क्षेत्रीय देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसमें भारत को वह अपना सर्वोच्च साझेदार मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सांसद रिक ने कहा, बंदरगाह से व्यापार बढ़ाएंगे
अमेरिका के प्रभावशाली सांसद टॉम रिक ने भारत की महावाणिज्य दूत स्वाति कुलकर्णी से अटलांटा में मुलाकात कर अंतरदेशीय बंदरगाह से व्यापार बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों ने इस बात पर चर्चा की है कि किस प्रकार से भारत के साथ व्यापार रिश्ते दक्षिण कैरोलाइना में अंतरदेशीय बंदरगाह के जरिये स्थानीय अर्थव्यवस्था में मदद कर सकते हैं। कुलकर्णी ने इस मुलाकात की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed