फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Charlie Kirk killer seen running across roof before jumping and fleeing VIDEO

US: चार्ली किर्क के हत्यारे का वीडियो आया सामने, छतों से भागकर फरार होते दिखाई दिया; राइफल बरामद

Fri, 12 Sep 2025 09:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Sep 2025 09:16 AM IST
सार

एफबीआई ने शूटर की गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने वाले को 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा भी की है और संदिग्ध सुरक्षा कैमरों की धुंधली तस्वीरें प्रसारित कीं हैं।

विज्ञापन
US Charlie Kirk killer seen running across roof before jumping and fleeing VIDEO
चार्ली किर्क। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी जांचकर्ताओं ने शुक्रवार को रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या में शामिल एक संदिग्ध व्यक्ति की नई तस्वीरें और वीडियो फुटेज जारी कीं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने वह राइफल बरामद की है। माना जा रहा है कि इस राइफल का इस्तेमाल चार्ली किर्क की हत्या के लिए किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कैमरों की फुटेज में एक व्यक्ति यूनिवर्सिटी कैंपस की छत पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ता, गोली चलाता और फिर भागता और छत से नीचे कूदता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


संदिग्ध की जानकारी देने पर एक लाख अमेरिकी डॉलर इनाम का एलान
वीडियो में संदिग्ध को सड़क पार करते और एक जंगली इलाके में जाते हुए भी देखा गया है। पुलिस ने उस जंगल से एक राइफल भी बरामद की है। पुलिस को शक है कि यह वही राइफल है, जिससे चार्ली किक की हत्या हुई। पुलिस ने बताया कि उन्हें विश्वविद्यालय की इमारत पर संदिग्ध के हाथों के निशान और अन्य डीएनए सबूत मिले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एफबीआई ने शूटर की गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने वाले को 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा भी की है और संदिग्ध सुरक्षा कैमरों की धुंधली तस्वीरें प्रसारित कीं हैं। इन तस्वीरों में संदिग्ध को काले रंग का लंबी बाजू का टॉप पहने, जिस पर ईगल और अमेरिकी ध्वज की तस्वीर है, धूप का काला चश्मा, गहरे रंग की बेसबॉल टोपी पहने और एक बैकपैक लिए हुए दिखाया गया है। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- US: भारतीय मूल के मोटल मैनेजर की पत्नी-बेटे के सामने हत्या; वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद में धड़ से अलग किया सिर

ट्रंप बोले- हत्या के मकसद के संकेत मिले
अधिकारियों ने अभी तक संदिग्ध की पहचान नहीं की है और न ही इस बात का खुलासा किया है कि चार्ली किर्क की हत्या किस मकसद से की गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें हत्यारे के मकसद के बारे में कुछ संकेत मिले हैं, लेकिन उन्होंने विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, 'हम आपको इसके बारे में बाद में बताएंगे।' यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने जनता से मदद की अपील की और बताया कि जांचकर्ताओं को 7,000 से ज़्यादा सुझाव मिले हैं और 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है। कॉक्स ने कहा, 'हम अभी जनता की मदद के बिना अपना काम नहीं कर सकते।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed