फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US CBP issued five Withhold Release Orders on products from China 

अमेरिका ने चीन को दिया एक और झटका, कई उत्पादों पर लगाई रोक

Tue, 15 Sep 2020 02:33 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Tue, 15 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
US CBP issued five Withhold Release Orders on products from China 
चीन-अमेरिका

अमेरिका ने चीन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चीनी उइगर मुस्लिम बहुल शिनजियांग प्रांत से आने वाले पांच उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि इस क्षेत्र में मुस्लिम अल्पसंख्यकों का बंधुआ मजदूर के रूप में इस्तेमाल करके उत्पाद बनवाए जा रहे हैं। अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित उत्पादों में कॉटन, हेयर उत्पाद, कुछ टेक्सटाइल और कंप्यूटर पार्ट शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रतिबंधों पर अमेरिका ने कहा है कि रोके गए उत्पाद बनाने वाली कंपनियों में लोगों को जबरदस्ती काम के लिए मजबूर किया जाता है। गृह सुरक्षा मंत्रालय के उप मंत्री केन क्युकेनेली ने कहा यह कदम चीन में चल रही अवैध और अमानवीय मजदूरी के खिलाफ उठाया गया है।
विज्ञापन


यहां मानवाधिकारों का उल्लंघन करके मजदूरों से जबरन काम कराना एक तरह की आधुनिक गुलामी परंपरा है और अमेरिका ऐसे उत्पादों का आयात नहीं करेगा। उन्होंने कहा यदि चीन अमेरिका को ऐसे उत्पादों का निर्यात करने की कोशिश करेगा, तो इससे अमेरिकी श्रमिकों और व्यवसायों को भी नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी गृह सुरक्षा मंत्रालय की चीन पर की गई कार्रवाई को निर्णायक बताया है। पोम्पियो ने कहा, ट्रंप प्रशासन जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ चीन द्वारा मानवाधिकारों के हनन पर रोक लगा रहा है।
 
अमेरिका के वेबपेज से चीन बौखलाया
अमेरिका ने चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों के शोषण और उत्पीड़न मामले पर रोशनी डालने के लिए नया वेबपेज जारी किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि इसके जरिये शिनजियांग में रहने वाले उइगरों और दूसरे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अत्याचारों को सामने लाया जाएगा। उधर, चीन इस वेबपेज के जारी होने से बौखला गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने इसे झूठ और अफवाहों से भरा दस्तावेज बताया।
 
चीन, हांगकांग पर अमेरिका की नई यात्रा चेतावनी
अमेरिका ने अमेरिकियों के लिए चीन और हांगकांग की यात्रा को लेकर नई चेतावनी जारी की है। इसमें मनमाने ढंग से नजरबंदी के खतरे का हवाला दिया गया है। अमेरिकी नागरिकों को आगाह किया गया कि चीन जांच में सहयोग के नाम पर मनमानी बाधाएं व रोक लगाता है। इसके तहत उन्हें बिना किसी जानकारी के हिरासत में लिया जा सकता है। ऐसे में चीन या हांगकांग की यात्रा खतरे से खाली नहीं होगी।
 
अमेरिका-ताइवान आर्थिक वार्ता से चीन नाराज
अमेरिका-ताइवान की प्रस्तावित आर्थिक वार्ता पर चीन ने चेताया कि यदि अमेरिका इस बैठक से पीछे नहीं हटता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर नुकसान’ हो सकता है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अमेरिका से ताइवान के साथ सभी तरह के आधिकारिक आदान-प्रदान रोकने का आग्रह किया।


साथ ही कहा कि इससे ताइवानी क्षेत्र में शांति और स्थिरता प्रभावित हो सकती है। बता दें कि अमेरिका के आर्थिक वृद्धि, ऊर्जा और पर्यावरण उपमंत्री कीथ क्रैक इस सप्ताह ताइवान दौरे पर जा सकते हैं, जिससे चीन बौखलाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed