फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US bombers fly over Gulf amid tensions with Iran

ईरान से हमले की आशंका में अमेरिका ने मध्य-पूर्व में उड़ाए बमवर्षक विमान

Fri, 01 Jan 2021 03:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Jan 2021 03:14 AM IST
विज्ञापन
US bombers fly over Gulf amid tensions with Iran
सांकेतिक तस्वीर

ईरान से हमले की आशंका के बीच अमेरिका के सबसे खतरनाक बमवर्षक लड़ाकू विमानों में से एक बी-52 गल्फ के आसमान से उड़ान भरी। इससे पहले बुधवार को खाड़ी क्षेत्र में दो बी-52 बमवर्षक लड़ाकू विमानों को उड़ान भरते देखा गया।

विज्ञापन


इस महीने ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब अमेरिका के लड़ाकू विमान खाड़ी क्षेत्र के आसमान में दिखाई दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान अमेरिका के सहयोगियों पर ईराक या किसी अन्य स्थान पर हमला करने की साजिश रच रहा है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इसी के जवाब में अमेरिका यह कदम उठा रहा है।अमेरिका के रक्षा सूत्रों की के मुताबिक, ईरान कुछ बड़ा करने की साजिश रच रहा है।

बताया जा रहा है कि जनवरी में जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ईरान की ओर से बड़ी कार्रवाई हो सकती है। अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने बुधवार को उत्तरी डकोता से उड़ान भरी और खाड़ी क्षेत्र का चक्कर लगाकर वापस अपने एयरबेस पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में ही तीन जनवरी को अमेरिका ने एक ड्रोन हमले में ईरान के सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराया था। इस एक घटना के बाद ईरान पूरी तरह गुस्से से बौखला गया था।

सुलेमानी की मौत के पांच दिन बाद ही ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य कैंप पर मिसाइल दाग दी थी। इसमें करीब 100 सैनिक घायल हुए थे। ईरान में बदले की आग अभी भी शांत नहीं हुई है और वह अमेरिका को सबक सिखाना चाहता है। पिछले हफ्ते ईरान समर्थित शिया समूह ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट दागे थे।


अमेरिका ने बताया था कारण
खाड़ी क्षेत्र में अपने बमवर्षक विमानों के उड़ान भरने पर अमेरिका ने कहा है कि यह अपनी सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम है। सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने कहा कि किसी भी तरह के खतरे के खिलाफ खुद को तैयार रखने के लिए यूएस सेंट्रल कमांड यह अभ्यास कर रही है। हम खुद को युद्ध की स्थिति के लिए तैयार रखना चाहते हैं। हम तनाव नहीं चाहते हैं, लेकिन अपनी रक्षा करने की हमारी ताकत को कम करके नहीं आंकना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed