फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US assesses that some Russian units have surrendered without a fight in Ukraine 

अमेरिका का दावा: रूस के कई सैनिकों ने बिना लड़े किया सरेंडर, ब्रिटिश पीएम बोले- पुतिन ने यूक्रेन को आंकने में गलती की

Tue, 01 Mar 2022 11:04 PM IST
Amit Mandal एएनआई, वॉशिंगटन।
एएनआई, वॉशिंगटन। Published by: Amit Mandal Updated Tue, 01 Mar 2022 11:04 PM IST
सार

रूस-यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध के दौरान अमेरिका का आकलन है कि कुछ रूसी यूनिट में सैनिकों का मनोबल गिर रहा है। वहीं ब्रिटिश पीएम ने भी पुतिन को निशाने पर लिया है। 

विज्ञापन
US assesses that some Russian units have surrendered without a fight in Ukraine 
Boris Johnson - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन में भीषण युद्ध के बीच खबर आ रही है कि मजबूत रूसी सेना को यूक्रेन के जवाब जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। रूसी सेना अब तक कीव पर कब्जा नहीं कर सकी है। इस बीच अमेरिका का आकलन है कि कुछ रूसी यूनिट में सैनिकों का मनोबल गिर रहा है और कुछ यूनिट ने यूक्रेन में लड़ाई के बिना आत्मसमर्पण कर दिया है। एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने यह दावा किया है। 

विज्ञापन


जॉनसन ने कहा, पुतिन ने किया गलत आकलन
वहीं, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो चीजों का गलत आकलन किया। उन्होंने यूक्रेनी प्रतिरोध की ताकत का गलत अनुमान लगाया और पश्चिमी एकता की ताकत को भी गलत बताया और कम करके आंका। जॉनसन ने कहा कि अगर पुतिन को लगता है कि वह वह जो कर रहे हैं उससे नाटो को पीछे हटने पर मजबूर कर देंगे, तो वह बड़ी गलती कर रहे हैं।
विज्ञापन


ब्लिंकन बोले, रूस के अपराध बढ़ रहे 

वहीं, अमेरिका के विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यूक्रेन में रूस के अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। वहां स्कूलों, अस्पतालों और रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को संबोधित करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि रूस का पूर्व नियोजित, अकारण और अवैध हमला यूक्रेन में मानवीय संकट को जन्म दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूक्रेन के खारकीव शहर में कर्फ्यू लागू किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह कर्फ्यू दोपहर बाद चार बजे से सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा। लोगों से कहा गया है कि सायरन की आवाज बजने पर तुरंत बंकरों के अंदर चले जाएं। वहीं, यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र सूमी ने एक रूसी सैनिक को पकड़ा था, जिसे पांच यूक्रेनी सैनिकों की वापसी के लिए रूस के हवाले कर दिया गया है। यहां के गवर्नर दिमित्रो झिव्यित्स्की ने कहा कि यह इलाके में अपनी तरह की पहली अदला-बदली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed