COVID-19: चीन से आने वाले यात्रियों को कराना होगा कोरोना टेस्ट, अमेरिका ने जारी की गाइडलाइन
चीन से अमेरिका की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी उड़ान से दो दिन पहले कोविड परीक्षण कराना होगा। विमान में सवार होने से पहले उन्हें निगेटि रिपोर्ट को लेकर संबंधित एयरलाइन को दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। नए नियम 5 जनवरी से लागू होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में कोरोना के हालात देखते हुए अमेरिका ने सख्ती की है। अमेरिका ने बुधवार को चीन से आने वाले सभी यात्रियों के लिए नई कोरोना परीक्षण नीति की घोषणा की। चीन से अमेरिका आने वाले सभी यात्रियों को यात्रा से दो दिन पहले कोविड परीक्षण कराने और अपनी उड़ान में सवार होने से पहले एक नेगेटिव परीक्षण रिपोर्ट पेश करने की आवश्यकता होगी।
सीएनएन के अनुसार यात्री टेलीहेल्थ सेवा के माध्यम से पीसीआर परीक्षण या सेल्फ एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट पेश कर सकते हैं। ये रिपोर्ट फ्लाइट पकड़ने के दो दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होना चाहिए। अमेरिका के संघीय स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते रिपोर्ट में बताया गया है कि कि चीन से अमेरिका की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी उड़ान से दो दिन पहले कोविड परीक्षण कराना होगा। विमान में सवार होने से पहले उन्हें निगेटि रिपोर्ट को लेकर संबंधित एयरलाइन को दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। नए नियम 5 जनवरी से लागू होंगे।
ये यात्रा नियम सीधे अमेरिका आने वाले या सोल, टोरंटो या वैंकाउर के रास्ते अमेरिका आने वाले यात्रियों, सभी पर लागू होंगे। जो लोग अमेरिका यात्रा के 10 दिन पूर्व पॉजिटिव हुए उन्हें कोविड से उबरने के उबरने के सबूत देने होंगे। इसके साथ ही अमेरिका में जीनोमिक सर्विलेंस प्रोग्राम के दायरे में आने वाले एयरपोर्ट में सिएटल व लॉस एंजिल्स भी शामिल हो जाएंगे। ऐसे एयरपोर्ट की कुल संख्या सात हो जाएगी। जहां से 30 देशों के लिए हर सप्ताह 500 उड़ानें संचालित होती हैं। अधिकारियों के अनुसार चीन व उसके आसपास के क्षेत्रों से हर सप्ताह अमेरिका के लिए 290 उड़ानें संचालित होती हैं।
भारत समेत इन देशों ने भी किया एलान
अमेरिका के पहले जापान, मलेशिया व भारत चीन से आने वालों के लिए नए कोविड नियमों का एलान कर चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि चीन समेत पांच देशों से भारत आने वालों के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है।