फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US allowed Taiwan to sell F-16 fighter aircraft

अमेरिका ने ताइवान को लड़ाकू विमान ‘एफ-16’ बेचे जाने की दी इजाजत

Wed, 21 Aug 2019 10:01 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 21 Aug 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
US allowed Taiwan to sell F-16 fighter aircraft
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने ताइवान को 66 ‘एफ-16’ युद्धक विमान बेचे जाने की मंगलवार को मंजूरी दे दी है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ताइवान को लॉकहीड मार्टिन निर्मित युद्धक विमान का अत्याधुनिक संस्करण ‘एफ-16सी/डी ब्लॉक 70’ मिलेगा। यह सौदा आठ अरब अमेरिकी डॉलर का है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में बताया राष्ट्रपति ने इस प्रस्तावित बिक्री को हरी झंडी दे दी थी। ताइवान के राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने यह कहते हुए एक बयान जारी किया कि इससे उनकी हवाई रक्षा क्षमता बढ़ेगी और यह आत्मरक्षा में मदद मिलेगी। चीन को इस पर ऐतराज हो सकता है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे अपने में मिलाने की प्रतीक्षा में है। 
विज्ञापन


लेकिन यह एक स्वायत्त शासन वाला द्वीप है और अमेरिका का करीबी सहयोगी है। वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने सोमवार को कहा कि यह चीन के आंतरिक मामले में गंभीर हस्तक्षेप है और अमेरिका को यह सौदा ‘तत्काल रद्द’ कर देना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर अमेरिका को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed