Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US allies condemn North Koreas failed satellite launch nuke bid China, Russia defend news in hindi

UNSC: अमेरिका-जापान ने की उत्तर कोरिया के असफल रॉकेट लॉन्च की निंदा, बचाव में उतरे चीन-रूस

Sat, 01 Jun 2024 12:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 01 Jun 2024 12:41 PM IST
सार

मध्य पूर्व और एशिया और प्रशांत के लिए सहायक महासचिव खालिद खियारी ने कहा कि उत्तर कोरिया ने संबंधित अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों को सुरक्षा अधिसूचना जारी नहीं की थी, जो कि अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन और समुद्री यातायात के लिए खतरा साबित हो सकता था।

विज्ञापन
US allies condemn North Koreas failed satellite launch nuke bid China, Russia defend news in hindi
अमेरिका ने की उत्तर कोरिया के उत्तर कोरिया के असफल रॉकेट लॉन्च की निंदा - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया द्वारा सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करने के असफल प्रयास के बाद तत्काल बैठक बुलाई। इस बैठक में प्योंग्यांग पर कार्रवाई को लेकर अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के विचार रूस और चीन के विचारों से अलग थे। जहां एक तरफ अमेरिका और उसके सुरक्षा सहयोगियों ने रॉकेट लॉन्च के प्रयास के लिए प्योंग्यांग की आलोचना की, तो दूसरी तरफ रूस और चीन ने उत्तर कोरिया का बचाव किया। उत्तर कोरिया ने 27 मई को सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करने की कोशिश की थी, जिसे 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र निकाय प्रस्तावों का उल्लंघन बताया जा रहा है। यह कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति और निरस्त्रीकरण के लिए गंभीर खतरा है।
विज्ञापन


27 मई को विफल हुआ था उत्तरी कोरिया का रॉकेट लॉन्च
उत्तर कोरिया ने 27 मई को बताया था कि एक नया उपग्रह ले जाने वाला रॉकेट लॉन्च करने का उनका प्रयास बीच हवा में विस्फोट के कारण विफल हो गया। इससे पहले पिछले साल नवंबर में उत्तर कोरिया ने रॉकेट लॉन्च किया था, जो सफल रहा। दिसंबर में प्योंग्यांग ने घोषणा की थी कि वह तीन और सैन्य उपग्रह को लॉन्च करने वाले हैं। 
विज्ञापन


मध्य पूर्व और एशिया और प्रशांत के लिए सहायक महासचिव खालिद खियारी ने कहा, "उत्तर कोरिया ने संबंधित अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों को सुरक्षा अधिसूचना जारी नहीं की थी, जो कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन और समुद्री यातायात के लिए खतरा साबित हो सकता था।" भले ही उत्तर कोरिया का ये प्रयास असफल रहा, लेकिन 2022 से ही यह अपनी मिसाइल लॉन्च गतिविधियों में तेजी से वृद्धि कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका समेत इन देशों के प्रतिनिधियों ने किया उत्तर कोरिया का विरोध 
अमेरिकी प्रतिनिधियों ने कहा कि उत्तर कोरिया अपने गैरकानूनी हथियार कार्यक्रम को तेजी से बढ़ा रहा है। अमेरिका ने वीटो अधिकार वाले यूएन सदस्यों से इस पर विचार करने का आह्वान किया, जिससे कि उत्तर कोरिया के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उत्तर कोरिया के राजदूत किम सोंग ने कहा कि सुरक्षा परिषद उपग्रह के लॉन्च के मुद्दे को बार बार उठाकर शर्मनाक हरकत को दोहरा रही है। यह संप्रभु देशों का वैध और सार्वभौमिक अधिकार है। 


चीनी राजदूत फू कांग ने कहा कि यह जरूरी है सभी पक्ष व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं। इस मुद्दे पर तेजी से बातचीत शरू करें। शांति से काम करें और तनाव को न बढ़ाएं। यूनाइटेड किंगडम के प्रतिनिधि ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा सैन्य उपग्रह के चौथे लॉन्च मे यूएनएससी के प्रस्तावों का उल्लंघन किया। अमेरिका के प्रतिनिधि ने सबूतों के आधार पर कहा कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ रूस को सहायता देने के लिए  दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलों और 11,000 से अधिक कंटेनरों को अवैध रूप से स्थानांतरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed