फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US advised citizens not to go to Pakistan, cannot provide emergency services due to terrorism

अमेरिका ने नागरिकों को पाकिस्तान नहीं जाने की दी सलाह, कहा- इमरजेंसी सेवाएं नहीं दे सकते

Tue, 04 Feb 2020 08:33 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Feb 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
US advised citizens not to go to Pakistan, cannot provide emergency services due to terrorism
फाइल फोटो

अमेरिका ने अपने नागरिकों से पाकिस्तान की यात्रा पर जाने से बचने को कहा है। अमेरिका ने चौथे स्तर की एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को पाकिस्तान जाने पर विचार करने की अपील की है। कहा गया है कि पाकिस्तान जाने वाले नागरिक अपनी यात्रा के बारे में एक बार पुनर्विचार कर लें, क्योंकि वहां किसी खतरनाक स्थिति का सामना करने पर सरकार आपातकालीन सेवाएं मुहैया नहीं करा सकती है, इसकी वजह वहां फैला हुआ आतंकवाद है।

विज्ञापन


अमेरिका ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के साथ-साथ बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लिए उच्चतम स्तर की यात्रा चेतावनी जारी की।

विदेश मंत्रालय ने अपने एडवाइजरी में कहा है कि पाकिस्तान में कई जगहों पर बड़े खतरे हैं। बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवाद और अपरहरण की घटनाओं की वजह से इन जगहों पर न जाएं। खासकर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जहां से कई आतंकी संगठन संचालित होते हैं। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने आतंकी घटनाओं में हुई हत्याओं का उदाहरण देते हुए कहा कि पूरे पाकिस्तान में ऐसे हमले लगातार जारी हैं। इन इलाकों में भारतीय और पाकिस्तानी सैन्य बलों के बीच समय-समय पर एलओसी के पार गोलाबारी की घटनाएं होती रहती हैं। सक्रिय आतंकवादी और विद्रोही समूह नियमित रूप से नागरिकों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), सरकारी कार्यालयों और सुरक्षाबलों के खिलाफ हमला करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास गवाह है कि आतंकी समूह हमले के दौरान सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी नहीं छोड़ते हैं। पिछले दिनों  पोलियो उन्मूलन टीमों को लक्ष्य बनाया गया था। वहां हत्या और अपहरण के प्रयास आम हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, आतंकवादी समूह पाकिस्तान में हमलों की साजिश रच रहे हैं। आतंकवाद का स्थानीय इतिहास बताता है कि आतंकवादियों द्वारा हिंसा की वैचारिक आकांक्षाओं के कारण नागरिक और स्थानीय सैन्य और पुलिस के ठिकानों पर अंधाधुंध हमले हुए हैं।

ऐसा बहुत कम होता है जब आतंकवादी कोई चेतावनी जारी कर हमला करते हैं। आतंकी परिवहन हब, बाजार, शॉपिंग मॉल, सैन्य प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, विश्वविद्यालयों, पर्यटन स्थानों, स्कूलों, अस्पतालों, पूजा स्थलों और सरकारी सुविधाओं को अपना लक्ष्य बनाते हैं। सलाह में कहा गया है कि आतंकवादियों ने अतीत में अमेरिकी राजनयिकों और राजनयिक सुविधाओं को भी लक्ष्य बनाया था।


यूएस ट्रैवल एडवाइजरी के लेवल चार का मतलब नागरिकों को एलओसी के साथ बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांतों की यात्रा करने के लिए मना करना है। पाकिस्तान के बाकी इलाके यात्रा अलर्ट के लेवल तीन पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed