फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: 120 countries including India to help against Corona virus from $ 77.5 million

कोरोना वायरस के खिलाफ 77.5 करोड़ डॉलर से भारत समेत 120 देशों की होगी मदद: अमेरिका

Sat, 02 May 2020 08:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 02 May 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
US: 120 countries including India to help against Corona virus from $ 77.5 million
Donald trump - फोटो : PTI

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से देश ने 77.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की आपात स्वास्थ्य, मानवीय और आर्थिक सहायता के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। अमेरिका ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए इस राशि से भारत समेत 120 से अधिक देशों को मदद मिलेगी। बता दें कि कोरोना वायरस से दुनिया भर में 2.39 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 30 लाख से ज्यादा लोग इस खतरनाक बीमारी से प्रभावित हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को पेश किए गए फैक्ट रिपोर्ट में अमेरिका के विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि करीब 77.5 करोड़ डॉलर से अधिक की सहायता राशि का उद्देश्य, खास कर सरकारों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को इस महामारी से लड़ने में मदद करना है।
विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि कांग्रेस की तरफ से मुहैया कराई गई इस राशि से 120 से अधिक देशों में 

  • जनस्वास्थ्य शिक्षा में सुधार करने 
  • स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं की रक्षा करने
  • प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाने
  • बीमारी की निगरानी करने
  • बीमारी के खिलाफ तुरंत प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

फैक्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि इस राशि में से भारत को 59 लाख डॉलर की सहायता मिली है। इस राशि से भारत 

  • बीमारी से प्रभावित लोगों की देखभाल मुहैया कराने 
  • समुदायों में जनस्वास्थ्य संदेश प्रसारित करने 
  • बीमारी के मामलों का पता लगाने 
  • निगरानी बढ़ाकर बीमारी के प्रसार को रोक सकता है।

भारत को पिछले 20 सालों में करीब 2.8 अरब डॉलर की कुल सहायता मिली है। इसमें 1.4 अरब डॉलर से अधिक राशि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका की तरफ से दूसरे देशों को कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए दी गई सहायता राशि की बात करें तो,

  • अफगानिस्तान- 1.8 करोड़ डॉलर 
  • पाकिस्तान- 1.5 करोड़ डॉलर 
  • बांग्लादेश- 1.23 करोड़ डॉलर की राशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed