फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNSC seat indian ambassador target pakistan china oppose india UNSC membership its expansion

UNSC: 'पड़ोसी किसी भी कीमत पर हमें सुरक्षा परिषद का सदस्य नहीं बनने देना चाहते', भारतीय राजदूत ने साधा निशाना

Wed, 20 Nov 2024 02:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 20 Nov 2024 02:29 PM IST
सार

भारतीय राजदूत ने कहा कि 'संयुक्त राष्ट्र अच्छा काम कर रहा है, खासकर मानवीय मदद के क्षेत्र में और संयुक्त राष्ट्र ने बच्चों के स्वास्थ्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य और श्रम क्षेत्र में शानदार काम किया है, लेकिन एक आम आदमी ऐसा मानता है कि संयुक्त राष्ट्र का काम मानवीय मदद करने से ज्यादा वैश्विक संघर्षों को रोकना है।'

विज्ञापन
UNSC seat indian ambassador target pakistan china oppose india UNSC membership its expansion
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद - फोटो : एएनआई

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार करने की मांग दोहराई है। उन्होंने ये भी कहा कि सुरक्षा परिषद में बदलाव की रफ्तार बेहद धीमी है और भारत इससे बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है। भारतीय राजदूत ने कहा कि कई ऐसे देश हैं, जो चाहते हैं कि यथास्थिति बरकरार रहे और खासकर वे अपने पड़ोसी देश को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने से रोकने के लिए कुछ भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। भारतीय राजदूत का यह बयान पाकिस्तान और चीन पर निशाना माना जा रहा है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने मानवीय क्षेत्र में अच्छा काम किया, लेकिन...
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स के एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कही। उन्होंने कहा कि 'संयुक्त राष्ट्र अच्छा काम कर रहा है, खासकर मानवीय मदद के क्षेत्र में और संयुक्त राष्ट्र ने बच्चों के स्वास्थ्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य और श्रम क्षेत्र में शानदार काम किया है, लेकिन एक आम आदमी ऐसा मानता है कि संयुक्त राष्ट्र का काम मानवीय मदद करने से ज्यादा वैश्विक संघर्षों को रोकना है। वह इसी पैमाने पर संयुक्त राष्ट्र के काम को तोलता है।' भारतीय राजदूत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलाव होने चाहिए। 
विज्ञापन


पड़ोसी कर रहे विरोध
हरीश ने कहा कि 'सुरक्षा परिषद में बदलाव और इसमें विस्तार जरूरी है, लेकिन कई देश यथास्थिति बरकरार रखना चाहते हैं। जिनके पास पहले से स्थायी सदस्यता है, वो छोड़ने को तैयार नहीं हैं और न ही वीटो पावर छोड़ने के लिए राजी हैं। कुछ देशों को लगता है कि उनके पड़ोसी देश को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट मिल सकती है तो वो किसी भी कीमत पर इसे रोकने की कोशिश करते हैं।' पाकिस्तान द्वारा भारत और जी4 देशों ब्राजील, जर्मनी और जापान की सदस्यता का विरोध किया जा रहा है। हालांकि सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका भारत को परिषद में स्थायी सीट देने के लिए तैयार हैं। भारतीय राजदूत ने कहा कि सुरक्षा परिषद में बदलाव आसान नहीं है और इसमें काफी वक्त लग सकता है, लेकिन यह एक दिन जरूर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed