फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNSC News India Permanent Representative to UN TS Tirumurti said It is important to ensure full and effective implementation of BTWC

UNSC: भारत ने यूक्रेन मामले पर चर्चा के दौरान कहा- बीटीडब्ल्यूसी के पूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना जरूरी है

Fri, 11 Mar 2022 11:56 PM IST
देव कश्यप एएनआई, न्यूयॉर्क
एएनआई, न्यूयॉर्क Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Mar 2022 11:56 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने कहा कि हम एक बार फिर सदस्य देशों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का पालन करने और देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करने का आह्वान करते हैं।

विज्ञापन
UNSC News India Permanent Representative to UN TS Tirumurti said It is important to ensure full and effective implementation of BTWC
यूएनएससी में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति। - फोटो : एएनआई

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में यूक्रेन मामले में जैविक कार्यक्रमों की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि "जैविक और विषाक्त हथियार सम्मेलन (बीटीडब्ल्यूसी) के पूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन को लिखित और साहस के साथ सुनिश्चित करना जरूरी है।"

विज्ञापन


टीएस तिरुमूर्ति ने आगे कहा कि "हम यह भी मानते हैं कि बीटीडब्ल्यूसी के तहत दायित्वों से संबंधित किसी भी मामले को कन्वेंशन के प्रावधानों के अनुसार और संबंधित पक्षों के बीच परामर्श और सहयोग के माध्यम से संबोधित किया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही सीधी बातचीत से शत्रुता समाप्त हो जाएगी। कूटनीति और संवाद के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। गंभीर मानवीय स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने कहा कि हम एक बार फिर सदस्य देशों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का पालन करने और देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करने का आह्वान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed