फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Unrest over wage hike kills woman garment worker in Bangladesh

Bangladesh: वेतन वृद्धि से खुश नहीं कपड़ा श्रमिक, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ झड़प; एक महिला की मौत

Wed, 08 Nov 2023 09:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 08 Nov 2023 09:08 PM IST
सार

Bangladesh: ढाका से पच्चीस किलोमीटर उत्तर में स्थित गाजीपुर में ताजा विरोध प्रदर्शन के दौरान चार हजार से ज्यादा श्रमिक सड़कों पर उतर आए। पुलिस के साथ झड़प के दौरान महिला प्रदर्शनकारी के सिर में चोट लगी थी। 

विज्ञापन
Unrest over wage hike kills woman garment worker in Bangladesh
ढाका में कपड़ा श्रमिकों का प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ढाका के एक औद्योगिक केंद्र प्रदर्शन कर रहे रेडीमेड कपड़ा श्रमिकों की बुधवार को पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस दौरान एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई। दरअसल, अधिकारियों की ओर से हाल ही में उनके लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की गई, लेकिन कपड़ा श्रमिक इससे खुश नहीं हैं। इसी को लेकर वे प्रदर्शन कर रहे थे। 

विज्ञापन

सात दिनों के भीतर यह तीसरी मौत है। बांग्लादेशी अधिकारियों द्वारा रेडीमड (आरएमजी) कारखाने के कर्मचारियों के लिए वेतन में 56.25 फीसदी वृद्धि की घोषणा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीदों ने बताया कि ढाका से पच्चीस किलोमीटर उत्तर में स्थित गाजीपुर में ताजा विरोध प्रदर्शन के दौरान चार हजार से ज्यादा श्रमिक सड़कों पर उतर आए। महिला प्रदर्शनकारी के सिर में चोट लगी थी। सरकारी अस्पताल में पुलिस चौकी के प्रमुख बच्चू मियां ने संवाददाताओं को बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें एक अन्य घायल के साथ ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। 

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि उन्हें रबर की गोलियों, आंसू गैस और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि कार्यकर्ताओं ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया था और कई वाहनों में तोड़फोड़ की और अपने कर्मियों की ओर पत्थर या ईंट फेंके।

बांग्लादेश के सकल घरेलू उत्पाद में कपड़ा उद्योग का योगदान करीब सोलह फीसदी है। कम मजदूरी ने बांग्लादेश को चार मिलियन श्रमिकों को रोजगार देने वाले उद्योग का निर्माण करने में मदद की।

मंगलवार को बांग्लादेश में अधिकारियों ने विरोध कर रहे कपड़ा कारखाने के श्रमिकों के लिए एक नए वेतन ढांचे की घोषणा की, जिसमें मासिक न्यूनतम वेतन में 56.25 फीसदी की वृद्धि के साथ 114 अमेरिकी डॉलर (लगभग 8,000 टका) प्रति माह कर दिया गया। श्रमिकों के समूहों ने इसे बहुत कम बताते हुए इस फैसले को खारिज किया और 23,000 टका की मांग की। नया वेतन ढांचा (पांच साल में पहली वृद्धि) एक दिसंबर से प्रभावी होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed