फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Unknown person entered North Korea by crossing the border of South Korea

सैनिकों को चकमा: दक्षिण कोरिया की सीमा पार कर उत्तर कोरिया में घुसा अज्ञात व्यक्ति

Mon, 03 Jan 2022 03:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 Jan 2022 03:42 AM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोरिया ने रविवार सुबह उत्तर कोरिया को व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक संदेश भेजा, लेकिन उत्तर कोरिया ने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
Unknown person entered North Korea by crossing the border of South Korea
उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया की सीमा - फोटो : Social media

विस्तार

दक्षिण कोरिया की सेना ने रविवार को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति कड़े पहरे के बीच सैनिकों को चकमा देकर सीमा पार कर उत्तर कोरिया में घुस गया। दक्षिण कोरिया को इससे पहले निगरानी उपकरण की मदद से सीमा के पूर्वी हिस्से में एक व्यक्ति का पता चला था और उसे पकड़ने के लिए सैनिक भेजे गए थे। 

विज्ञापन


ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों को वहां व्यक्ति नहीं मिला, हालांकि निगरानी उपकरणों ने उसके सीमा पार जाने का संकेत दिए।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोरिया ने रविवार सुबह उत्तर कोरिया को व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक संदेश भेजा, लेकिन उत्तर कोरिया ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


सितंबर 2020 में उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के मत्स्य विभाग के एक अधिकारी को गोली मार दी थी और व्यक्ति का शव सियोल की सीमा से लगते जलक्षेत्र में मिला था। उत्तर कोरिया में कोविड को लेकर सख्त नियमों के कारण अवैध रूप से सीमा पार करने वाले किसी भी व्यक्ति को गोली मारने का निर्देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed