फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United States: Two people seeking migrant smuggling and ransom in South Florida appear in court

अमेरिका: दक्षिण फ्लोरिडा में प्रवासी तस्करी और फिरौती मांगने वाले दो लोग अदालत में पेश  

Sat, 26 Sep 2020 02:13 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 26 Sep 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
United States: Two people seeking migrant smuggling and ransom in South Florida appear in court
सांकेतिक तस्वीर

दक्षिण फ्लोरिडा में प्रवासियों की तस्करी और फिरौती से संबंधित आरोपों का सामना कर रहे दो लोगों को अदालत में पेश किया गया। उन पर लोगों का अपहरण करने, उन्हें प्रताड़ित करने और उनके परिजनों से पैसे वसूलने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि 41 वर्षीय रेनाल्डो मार्केज क्रेस्पो और 33 वर्षीय जेन्सर सर्जियो रामोस वैलेड्स ने बुधवार को मियामी संघीय अदालत में पेश किया गया। वैलेड्स को कनेक्टिकट से और क्रेस्पो को टेक्सास से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


एक आपराधिक शिकायत के अनुसार, वैलेड्स और क्रेस्पो क्यूबा से पीड़ितों को संयुक्त राज्य अमेरिका में तस्करी करके लाते थे। इसके बजाय क्रेस्पो, वैलेड्स, और अन्य लोग पीड़ितों को नाव से मेक्सिको के मेरिडा ले जाकर उन्हें एक घर में बंद कर देते थे। उन्हें फिरौती के लिए बंदी बना लिया जाता था। अभियोजकों ने बताया कि पीड़ितों के परिजनों से लगभग सात लाख रुपये की फिरौती मांगी जाती थी।
विज्ञापन


फिरौती मिलने के बाद उन्हें राजनीतिक शरण लेने के निर्देश के साथ अमेरिकी-मैक्सिको सीमा पर बस से भेज दिया जाता था। परिजनों के भुगतान करने से इनकार करने पर वैलेड्स और क्रेस्पो  पीड़ितों को भूखा रखते और मारने की धमकी देने के साथ यातनाएं देते थे। हालांकि दोषियों के वकीलों ने तुरंत कोई जवाब देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed