फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United States : Democratic Presidential Nominee Joe Biden Picks Indian Origin Senator Kamala Harris As His Running Mate

अमेरिका: भारतीय मूल की कमला हैरिस होंगी उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

Wed, 12 Aug 2020 02:38 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 12 Aug 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
United States : Democratic Presidential Nominee Joe Biden Picks Indian Origin Senator Kamala Harris As His Running Mate
कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने सांसद कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। इस पद के लिए चुनाव लड़ने वाली वो पहली अश्वेत महिला होंगी। बता दें कि कमला हैरिस भारतीय-जमाईका मूल की हैं।

विज्ञापन

 
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने के बाद सीनेटर कमला हैरिस ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो बिडेन अमेरिका के लोगों को एकजुट कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में हमारे लिए संघर्ष किया है। राष्ट्रपति के रूप में वह एक ऐसा अमेरिका बनाएंगे जो हमारे आदर्शों पर खरा उतरने वाला होगा। मैं उनके साथ उपराष्ट्रपति पद के लिए पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं और उन्हें हमारा कमांडर-इन-चीफ बनाने के लिए सभी प्रयास करूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कैलिफोर्निया की सांसद कमला हैरिस एक समय जो बिडेन को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनौती दे रही थीं, लेकिन राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होने के बाद से ही चर्चा थी कि जो बिडेन उन्हें उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपना साथी उम्मीदवार चुनेंगे।

कमला कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रह चुकी हैं और वह पुलिस सुधार की बहुत बड़ी समर्थक हैं। बता दें कि जो बिडेन का तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुकाबला है। ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं। वहीं रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ट्रंप के साथ उप-राष्ट्रपति पद के लिए मौजूदा उप-राष्ट्रपति माइक पेन्स उम्मीदवार होंगे। 

बिडेन ने ट्वीट करके दी कमला को चुने जाने की जानकारी
बिडेन ने ट्वीट करके कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि उन्हें ये बताते हुए गर्व हो रहा है कि उन्होंने कमला हैरिस को अपना उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार चुना है।

बिडेन ने कमला को एक बहादुर योद्धा और अमेरिका में सबसे बेहतरीन नौकरशाह करारा दिया। बिडेन ने लिखा कि उन्होंने देखा है कि कमला ने कैसे उनके दिवंगत बेटे के साथ काम किया, जब वो कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल थीं।


बिडेन ने यह भी लिखा कि मैंने खुद देखा है कि उन्होंने कैसे बड़े-बड़े बैंकों को चुनौती दी, कामगारों की मदद की और महिलाओं और बच्चों को शोषण से बचाया। मैं उस वक्त भी गर्व महसूस करता था और आज भी गर्व महसूस कर रहा हूं जब इस अभियान में वह मेरी सहयोगी होंगी। बिडेन के चुनाव अभियान की टीम की ओर से जानकारी दी गई है कि वह और कमला हैरिस बुधवार को डेलवेयर में लोगों को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बोला हमला
इधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने के बाद उन पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि प्राइमरी में उसने (कमला हैरिस) बहुत खराब प्रदर्शन किया। मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि बिडेन ने उन्हें चुना। वह (कमला हैरिस) जो बिडेन के लिए बहुत बुरी थी और ऐसे व्यक्ति को चुनना बेहद मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed