{"_id":"5ff7ea639bc93972cd1623e9","slug":"united-states-capitol-riots-fbi-seeks-information-to-identify-individuals-who-instigate-the-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा भड़काने वालों की तलाश में जुटी एफबीआई, लोगों से भी मांगी मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा भड़काने वालों की तलाश में जुटी एफबीआई, लोगों से भी मांगी मदद
Fri, 08 Jan 2021 10:45 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
Trump Supports at US parliament capital hill
- फोटो : PTI
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल बिल्डिंग में हुई हिंसा पूरी दुनिया के लिए सुर्खियां बनी। दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र में भीड़ ने कैपिटल बिल्डिंग में जाकर उत्पाद मचाया, जिसकी हर जगह आलोचना हुई। इस उत्पाद के पीछे अमेरिकी के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को भड़काऊ भाषण से उकसाया था। हालांकि इस हिंसा को अंजाम देने वाले हर एक शख्य पर अब कार्रवाई की जाएगी। फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन ने एक बयान जारी कर उन सभी उपद्रवियों की जानकारी मांगी है, जिन्होंने इस हिंसा में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
इस बयान में बताया गया है कि एफबीआई उन लोगों की तलाश कर रहा है, जो इन उपद्रवियों की पहचान करने में उनकी मदद करेंगे। बयान में कहा गया है कि एफबीआई कैपिटल हिल और वॉशिंगटन डीसी के आस-पास के इलाकों में हुई हिंसा और दंगों के लिए टिप और डिजिटल मीडिया को भी स्वीकार कर रहा है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने लोगों से आगे आकर मदद करने की अपील की है। एफबीआई ने कहा कि अगर आपने हिंसा की घटनाओं को होते हुए देखा है तो हम आपसे अपील करते हैं कि आप fbi.gov/USCapitol पर इस घटना से संबंधित कोई फोटो, वीडियो या जानकारी जमा करा सकते हैं।
इसके अलावा एफबीआई ने लोगों से अपील की है कि वो 1-800-225-5324 पर कॉल करके जांच से संबंधित किसी जानकारी या टिप को साझा कर सकते हैं। एफबीआई ने अपने बयान में कहा कि वो हिंसा और दूसरे आपराधिक गतिविधि से सभी नागरिकों को बचाते हुए जनता के संवैधानिक को संरक्षित करने के अपने उद्देश्य का पालन करती है।
बता दें कि ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल में घुसकर तोड़-फोड़ की थी, जो बाद में हिंसा में बदल गई। ट्रंप बार-बार अपने समर्थकों से ये कह रहे थे कि उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली है। उन्होंने अपने समर्थकों से जो बाइडेन के सर्टिफिकेट को रोकने का आग्रह किया था। यही कारण था कि वो भीड़ कैपिटल हिल में घुसी और वहां तोड़-फोड़ की।
इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं हिंसा के चलते 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आपातकाल लागू कर दिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन