फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'CJP receiving funding from the US': Mary Millben alleges a conspiracy to incite unrest in India.

'सीजेपी को अमेरिका से मिल रही फंडिंग': मैरी मिलबेन का आरोप, कहा- भारत में अशांति फैलाने की रची जा रही साजिश

Wed, 14 Oct 2026 11:36 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 14 Oct 2026 11:36 AM IST
सार

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने सीजेपी पर अमेरिका के डोनर्स से फंडिंग मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ये दानदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी हैं और भारत में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि मिलबेन ने भारतीय युवाओं से क्या कहा? 

विज्ञापन
'CJP receiving funding from the US': Mary Millben alleges a conspiracy to incite unrest in India.
मैरी मिलबेन, अमेरिकी गायिका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने बुधवार को सीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'अमेरिका में कॉकरोच जनता पार्टी को डोनर्स से फंडिंग मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह चुप रहने का समय नहीं है।भारत के सभी युवा देशभक्तों से अपील की कि वे आगे आएं और इस संगठन की विनाशकारी सोच के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करें।
विज्ञापन


मिलबेन ने ये बातें तब कहीं जब विपक्षी पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थक नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वे वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


गायिका ने क्या कहा? 
41 साल के गायिका ने कहा कि सीजेपी नेता अभिजीत दिपके और उनकी पार्टी को अमेरिका में मौजूद ऐसे डोनर्स से फंडिंग मिल रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय युवाओं से क्या अपील की? 
उन्होंने कहा कि यह चुप रहने का समय नहीं है और भारत के सभी बेहतरीन युवा देशभक्तों से अपील की कि वे आगे आएं और विनाशकारी ताकतों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करें। पोस्ट में लिखा था, मेरे युवा देशभक्तों, डरो मत। आपके प्रधानमंत्री, जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा की है। 12 साल प्रधानमंत्री के तौर पर और लगातार तीन बार चुने गए। वे मेरे देश की विनाशकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं।'



दानदाताओं को लेकर क्या कहा? 
उन्होंने कहा, 'इन चुनिंदा दानदाताओं का दुनिया भर में एक ही तरीका है। रूढ़िवादी वैश्विक नेताओं को निशाना बनाना, उस देश से अमेरिका में पढ़े-लिखे व्यक्ति को ढूंढना। उन्हें कट्टरपंथी बनाना, उन्हें वापस देश भेजना और उन्हें अराजकता और तबाही फैलाने के लिए फंड देना। इनमें से कोई भी सफल नहीं हुआ है, लेकिन देश के विकास और शासन पर असर जरूर डाला है।'


अमेरिकी गायिका ने कहा कि लोकतंत्र और आजादी को बनाए रखने के लिए हमेशा एक जवाबी आंदोलन होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'भारत में एक नई आवाज के लिए यह समय है। जो भारत की धरती पर पैदा हुआ हो, पला-बढ़ा हो और शिक्षित हुआ हो। वह आगे आए, संगठित हो और 'कॉकरोच पार्टी' की विनाशकारी सोच के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करे। उठो, युवा देशभक्तों उठो।'

कौन हैं मिलबेन? 
मिलबेन एक जानी-मानी अफ्रीकी-अमेरिकी हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका है। वे भारत में भारत के राष्ट्रगान और धार्मिक गीत 'ओम जय जगदीश हरे' को गाने के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। मिलबेन ने 2023 में अमेरिका में प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed