{"_id":"619ec8c3608455100c143b6d","slug":"united-nations-india-condemned-the-attack-on-iraqs-pm-mustafa-al-kadhimi-says-will-cooperate-with-the-new-government-with-peace-and-stability","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र : भारत ने इराक के पीएम पर हुए हमले की निंदा की, कहा- शांति व स्थिरता के साथ नई सरकार को देगें सहयोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र : भारत ने इराक के पीएम पर हुए हमले की निंदा की, कहा- शांति व स्थिरता के साथ नई सरकार को देगें सहयोग
Thu, 25 Nov 2021 04:50 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 25 Nov 2021 04:50 AM IST
सार
इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी पर हुई इस महीने जानलेवा हमला हुआ था। भारत ने इराक के प्रधानमंत्री पर हुए हमले की निंदा की है। विदेश मंत्रालय के सचिव संजय भट्टाचार्य ने संयुक्त राष्ट्र मिशन पर सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि भारत इराक में स्थिर सरकार को पूरी तरह सहयोग करेगा।
विज्ञापन
इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने इराक के प्रधानमंत्री पर हुए हमले की निंदा की है। इसके साथ ही वहां पर शांति और स्थिरता के लिए नई सरकार को सहयोग देने पर जोर दिया है। बता दें कि इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी पर हुई इस महीने जानलेवा हमला हुआ था।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने इराक के पीएम पर हुए हमले की निंदा की
विदेश मंत्रालय के सचिव संजय भट्टाचार्य ने संयुक्त राष्ट्र मिशन पर सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि भारत इराक में स्थिर सरकार को पूरी तरह सहयोग करेगा। भट्टाचार्य ने कहा, आर्थिक और सुरक्षा स्थिति की कठिनाइयों के साथ लगातार आतंक के भय के बावजूद, इराक के लोगों ने सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध इराक की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द सरकार का गठन हो, जिससे उनकी आकांक्षाएं पूरी हों। उन्होंने कहा, हमलावरों को इराक में शांति और स्थिरता को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन