फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations headquarters building Dress up with photographs of Yogasana 

योग दिवस : सूर्य नमस्कार योगासन वाली तस्वीरों से सजी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की इमारत

Fri, 21 Jun 2019 12:10 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 21 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
United Nations headquarters building Dress up with photographs of Yogasana 
United Nations headquarter - फोटो : सोशल मीडिया
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर ‘सूर्य नमस्कार’ योगासन मुद्रा वाली तस्वीर को प्रदर्शित किया गया। भारत के स्थायी मिशन ने पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव मनाना शुरू कर दिया है। बुधवार की शाम को योग से जुड़े पोस्टर संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय की इमारत के उत्तरी प्रवेश द्वार पर लगाए गए थे। यहां इस दौरान एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत सैयद अकबरुद्दीन समेत कई अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


भारतीय मिशन 21 जून को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए अगले दो दिन में कई कार्यक्रम आयोजित करेगा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 21 जून को ‘जलवायु संरक्षण के लिए योग’ विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन होगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को हर वर्ष 21 जून को ‘ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed