लॉकडाउन के दौरान यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था 19.1 फीसदी तक घटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन ने यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रहार किया है। यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था तीन महीने के लॉकडाउन में 19.1 फीसदी तक घट गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।
मई के महीने में यूके की अर्थव्यवस्था 1.8 फीसदी के स्तर से बढ़ रही थी लेकिन मार्च के महीने में 6.9 फीसदी गिरने के बाद ये काफी नहीं था। यही नहीं यूके की अर्थव्यवस्था में अप्रैल के महीने में 20.4 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। मई के महीने में मैन्यूफैक्चरिंग और भवन निर्माण कार्यों से देश की अर्थव्यवस्था पर थोड़ा सकारात्मक असर पड़ा था।
राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग ने बताया कि इसके अलावा देश की अर्थव्यवस्था उदासी में है। राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग के डिप्टी सांख्यिकीविद् जोनाथन एथॉ ने कहा कि महामारी के पूर्ण प्रभाव में फंसने से पहले मई में फरवरी की तुलना में अर्थव्यवस्था अभी भी एक चौथाई छोटी है।
महत्वपूर्ण सर्विस सेक्टर में थोड़ी राहत देखी गई, रिटेल सेक्टर में रिकॉर्ड ऑनलाइन बिक्री हुई। हालांकि कुछ इलाकों में लॉकडाउन की स्थिति होने की वजह से बाकी सेवाएं अटकी हुई है, जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था में गिरावट देखने को मिल रही है।
जोनाथन एथॉ ने बताया कि आने वाले महीनों में संख्या में थोड़ा सुधार देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ सर्वो में आंकड़ों के मुताबिक कहा गया था कि अगर लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी जाए या फिर अर्थव्यवस्था को थोड़ा खोल दिया जाए तो जून महीने तक रिकवरी देखी जा सकती है।
मई का महीने दर महीने विस्तार पांच फीसदी से कम था या फिर ये वही था जो अर्थशास्त्रियों ने उम्मीद की थी। मैन्यूफैक्चरिंग, निर्माण कार्य, डीआईवाई रिटेलर्स और बाग-बगीचों को खोल दिया गया है। इस महीने मैन्यूफैक्चरिंग में आठ फीसदी की वृद्धि देखी गई है और इतनी ही बढ़त निर्माण कार्य के क्षेत्र में देखी गई।