फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Kingdom's Economy shrinks by one fifth under lockdown

लॉकडाउन के दौरान यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था 19.1 फीसदी तक घटी

Tue, 14 Jul 2020 01:46 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 14 Jul 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
United Kingdom's Economy shrinks by one fifth under lockdown
यूके की अर्थव्यवस्था में गिरावट - फोटो : PTi

कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन ने यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रहार किया है। यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था तीन महीने के लॉकडाउन में 19.1 फीसदी तक घट गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन



मई के महीने में यूके की अर्थव्यवस्था 1.8 फीसदी के स्तर से बढ़ रही थी लेकिन मार्च के महीने में 6.9 फीसदी गिरने के बाद ये काफी नहीं था। यही नहीं यूके की अर्थव्यवस्था में अप्रैल के महीने में 20.4 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। मई के महीने में मैन्यूफैक्चरिंग और भवन निर्माण कार्यों से देश की अर्थव्यवस्था पर थोड़ा सकारात्मक असर पड़ा था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग ने बताया कि इसके अलावा देश की अर्थव्यवस्था उदासी में है। राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग के डिप्टी सांख्यिकीविद् जोनाथन एथॉ ने कहा कि महामारी के पूर्ण प्रभाव में फंसने से पहले मई में फरवरी की तुलना में अर्थव्यवस्था अभी भी एक चौथाई छोटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण सर्विस सेक्टर में थोड़ी राहत देखी गई, रिटेल सेक्टर में रिकॉर्ड ऑनलाइन बिक्री हुई। हालांकि कुछ इलाकों में लॉकडाउन की स्थिति होने की वजह से बाकी सेवाएं अटकी हुई है, जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था में गिरावट देखने को मिल रही है।

जोनाथन एथॉ ने बताया कि आने वाले महीनों में संख्या में थोड़ा सुधार देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ सर्वो में आंकड़ों के मुताबिक कहा गया था कि अगर लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी जाए या फिर अर्थव्यवस्था को थोड़ा खोल दिया जाए तो जून महीने तक रिकवरी देखी जा सकती है।



मई का महीने दर महीने विस्तार पांच फीसदी से कम था या फिर ये वही था जो अर्थशास्त्रियों ने उम्मीद की थी। मैन्यूफैक्चरिंग, निर्माण कार्य, डीआईवाई रिटेलर्स और बाग-बगीचों को खोल दिया गया है। इस महीने मैन्यूफैक्चरिंग में आठ फीसदी की वृद्धि देखी गई है और इतनी ही बढ़त निर्माण कार्य के क्षेत्र में देखी गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed