{"_id":"6204b87e77c80c4b941891e5","slug":"united-kingdom-mp-seeks-body-remains-of-three-british-nationals-killed-in-gujarat-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: यूपी चुनाव से एक दिन पहले ब्रिटिश संसद में गुजरात दंगों पर चर्चा, सांसद ने की ये मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: यूपी चुनाव से एक दिन पहले ब्रिटिश संसद में गुजरात दंगों पर चर्चा, सांसद ने की ये मांग
Thu, 10 Feb 2022 02:10 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:10 PM IST
सार
यूपी में चुनाव से ठीक एक दिन पहले ब्रिटिश संसद में गुजरात दंगों के 20 साल पूरे होने पर चर्चा की गई। इस दौरान एक सांसद ने गुजरात दंगे में मारे गए तीन ब्रिटिश नागरिकों के शरीर अवशेष मांगे। साथ ही तीनों की मौत मामले की जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
यूके की संसद में गुजरात दंगों पर चर्चा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनाइटेड किंगडम की एक सांसद ने गुजरात दंगों में जान गंवा चुके तीन ब्रिटिश नागरिकों के शरीर अवशेष लौटाने की मांग की है। लेबर पार्टी की सांसद किम लेडबीटर ने बुधवार को ब्रिटिश संसद में गुजरात दंगों के 20 साल होने पर आयोजित बहस पर ये मांग उठाई।
सांसद किम लेडबीटर ने गुजरात दंगों में ब्रिटिश नागरिकों की मौत मामले में जांच की मांग भी की। विदेश कार्यालय मंत्री अमांडा मिलिंग ने सरकार की ओर से बोलते हुए कहा कि शवों की वापसी की मांग को ब्रिटिश सरकार समर्थन करेगी। लंदन स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि संसद में इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गुजरात के दुखद वाक्ये के संबंध में हुई चर्चा उनके ध्यान में आया है। हालांकि, पीड़ितों के परिवारों ने अभी तक भारतीय मिशन से संपर्क नहीं किया है।
सांसद किम लेडबीटर ने ब्रिटिश संसद में बताया कि ' 28 फरवरी 2002 को चार सैलानी ताज महल देखकर लौट रहे थे। गुजरात बॉर्डर उन्होंने पार भी नहीं किया था कि रोड ब्लॉक के कारण उन्हें जीप रोकनी पड़ी। लोगों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया और उनसे उनका धर्म पूछने लगे। उन्होंने बताया कि वे मुस्लिम हैं और ब्रिटिश नागरिक हैं। जिसके बाद शकील, सईद और उनके ड्राइवर को मार दिया गया। इस हादसे में इमरान दाउद जैसे-तैसे बच गया।
विज्ञापन
विदेश मंत्री अमांडा ने किया सांसद का समर्थन
विदेश मंत्री अमांडा मिलिंग ने कहा कि हम इसका समर्थन करते हैं। हमें परिवारों के कानूनी प्रतिनिधि द्वारा सलाह दी गई है कि अवशेषों को वापस करने के लिए भारत में अदालत में एक आवेदन किया गया है और हम इस आवेदन का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात दंगा दुर्भाग्यपूर्ण हैं।