फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Arab Emirates has threatened to United States to cancel its 23 billion defense deal

यूएई ने चौंकाया: अमेरिका को रक्षा खरीद सौदा रद्द करने की दी धमकी

Sat, 18 Dec 2021 05:37 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 18 Dec 2021 05:37 PM IST
सार

अमेरिका ने शर्त रखी है कि उसके जो हथियार यूएई को मिलेंगे, उन्हें चीनी जासूसी से बचा कर रखना यूएई की जिम्मेदारी होगी। इन हथियारों की बिक्री का करार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में हुआ था। इस बीच यूएई में चीनी जासूसी की आशंका से अमेरिका अधिक चिंतित होता गया है...

विज्ञापन
United Arab Emirates has threatened to United States to cancel its 23 billion defense deal
यूएस-यूएई डील - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

ये खबर चौंकाने वाली है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने उसके साथ हुए 23 अरब रक्षा सौदे को रद्द करने की धमकी है। इस करार के तहत यूएई अमेरिका में बने एफ-35 लड़ाकू विमान और उन्नत किस्म के ड्रोन की खरीदारी करने वाला है। बुधवार को अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक्सक्लूसिव खबर में बताया कि फारस की खाड़ी में चीन बढ़ती भूमिका के मुद्दे पर अमेरिका और यूएई के मतभेद खड़े हो गए हैं। इसी कारण यूएई ने इस रक्षा सौदे को रद्द करने की धमकी है।

विज्ञापन

यूएई बोला चीनी जासूसी से बचाना असंभव

अमेरिका ने शर्त रखी है कि उसके जो हथियार यूएई को मिलेंगे, उन्हें चीनी जासूसी से बचा कर रखना यूएई की जिम्मेदारी होगी। इन हथियारों की बिक्री का करार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में हुआ था। इस बीच यूएई में चीनी जासूसी की आशंका से अमेरिका अधिक चिंतित होता गया है। अब यूएई ने कहा है कि उसके लिए चीनी जासूसी से बचाए रखने की शर्त स्वीकार करना कठिन है।

विज्ञापन


वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक सौदा रद्द करने की धमकी यूएई के एक जूनियर अधिकारी की तरफ से लिखे गए पत्र में दी गई है। इसे अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों ने इस बात का संकेत माना है कि यूएई सचमुच सौदा रद्द करना नहीं चाहता। बल्कि वह बातचीत में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पहले वेबसाइट यूरेशियन टाइम्स ने खबर दी थी कि यूएई में चीन के एक संबंधी निर्माण को अमेरिकी एतराज के कारण रोक दिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि चीन अबू धाबी में वह निर्माण सैनिक उद्देश्य से कर रहा है। यूएई सरकार के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गाश ने तब यूरेशियन टाइम्स को बताया था कि अमेरिकी आपत्ति के कारण काम रोका गया है, हालांकि अबू धाबी के अधिकारी यह नहीं मानते कि चीनी परियोजना का मकसद सैनिक उपयोग है।

गहरे हो रहे हैं यूएई और चीन के रिश्ते

पर्यवेक्षकों ने ध्यान दिलाया है कि यूएई के साथ चीन के रिश्ते लगातार गहरे हो रहे हैं। इससे अमेरिका असहज हुआ है। अपनी नाराजगी जताने के लिए अमेरिका ने एफ-35 विमानों की सप्लाई में देर कर दी है। हालांकि उसने यह कहा है कि कुछ समय बाद इन विमानों की सप्लाई के लिए वह वचनबद्ध है।

जानकारों का कहना है कि अमेरिका को खास एतराज यूएई में चल रहे चीनी कंपनी हुवावे के 5जी परीक्षणों से है। अमेरिका हुवावे पर जासूसी के आरोप लगाता रहा है। 2020 में उसके दबाव में कई देशों ने इस कंपनी के साथ हुए समझौतों को रद्द कर दिया था। लेकिन यूएई ने अपने यहां इस कंपनी को भी 5जी का परीक्षण करने की अनुमति दी है और अपने फैसले पर वह कायम है।



जानकारों का कहना है कि न सिर्फ यूएई, बल्कि दूसरे खाड़ी देश भी अपनी अर्थव्यवस्थाओं को बहुआयामी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपनी कच्चे तेल के निर्यात पर से अपनी निर्भरता घटना चाहते हैं। नई अर्थव्यवस्था बनाने में वे जिन देशों की मदद ले रहे हैं, उनमें चीन भी है। इससे अमेरिका के साथ उनके रिश्तों में तनाव पैदा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed