फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Unique world record in the name of a family of Pakistan, birthday of all nine members August 1

पाकिस्तान: एक परिवार के नाम अनूठा विश्व कीर्तिमान, सभी नौ सदस्यों का जन्मदिन 1 अगस्त

Mon, 19 Jul 2021 05:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 19 Jul 2021 05:36 AM IST
सार

  • गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ने भी इसे अनोखा कीर्तिमान का दर्जा देते हुए प्रमाणपत्र जारी किया है। इस परिवार के मुखिया का नाम अमीर आजाद मांगी है। मांगी के परिवार में पत्नी और बच्चों को मिलाकर कुल नौ सदस्य हैं। मांगी के सात बच्चों में से चार बच्चे जुड़वा हैं।

विज्ञापन
Unique world record in the name of a family of Pakistan, birthday of all nine members August 1
गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला पाकिस्तानी परिवार - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के लरकाना में एक परिवार ने अनूठा रिकॉर्ड बनाया है। इस परिवार के सभी नौ सदस्यों का एक ही तारीख को जन्मदिन है। इन सभी लोगों का जन्म अलग-अलग साल में 1 अगस्त को ही हुआ है।

विज्ञापन


गिनीज बुक ने प्रमाणपत्र जारी कर दी मान्यता
अब गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ने भी इसे अनोखा कीर्तिमान का दर्जा देते हुए प्रमाणपत्र जारी किया है। इस परिवार के मुखिया का नाम अमीर आजाद मांगी है। मांगी के परिवार में पत्नी और बच्चों को मिलाकर कुल नौ सदस्य हैं। मांगी के सात बच्चों में से चार बच्चे जुड़वा हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि मांगी की शादी भी एक अगस्त को ही हुई थी। गौरतलब है कि इससे पहले यह कीर्तिमान भारत के एक परिवार के नाम था। इस परिवार में पांच सदस्य शामिल थे, जिनका जन्म एक ही तारीख को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले इसी महीने में भारत के पंचकूला की रहने वाली छह वर्षीय बच्ची आरना का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है। छह वर्षीय बच्ची आरना एक मिनट में ही 93 एयरलाइंस को पहचान लेती है। बच्ची का यह कमाल इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है। बच्ची की मां नेहा गुप्ता ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अब तक एक मिनट में 39 एयर लाइंस को पहचाने का रिकॉर्ड था। उनकी छोटी सी बच्ची ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।


आरना के इस रिकार्ड के लिए उसको इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। आरना ने यह रिकॉर्ड एक जुलाई 2021 को बनाया। नेहा ने बताया कि आरना को याद करने का बड़ा शौक है। उन्होंने कहा कि वही आरना को पढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि आरना कहानियां सुनती है, तो भी काफी ध्यान से। उसमें भी उसको साइंस और फिक्शन की कहानियां ज्यादा पसंद हैं। आरना कार्मल कान्वेंट स्कूल की छात्रा है, फिलहाल वह ऑनलाइन कक्षाएं भी ले रही हैं। नेहा ने बताया कि वह भी आरना से इसी प्रकार के खेल करवाती रहती हैं। नतीजा यह हुआ है कि आरना अब चीजों को पहचानने में एकदम परफेक्ट हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed