फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Union Minister Smriti Irani attends Haj and Umrah conference in Saudi Arabia

सऊदी अरब: हज-उमरा सम्मेलन में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी; हजयात्रियों के लिए सुविधाओं पर की चर्चा

Tue, 09 Jan 2024 06:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,जेद्दा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,जेद्दा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 09 Jan 2024 06:51 PM IST
सार

अपनी यात्रा को लेकर अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने सऊदी हज और उमरा मामलों के मंत्रालय का आमंत्रण के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani attends Haj and Umrah conference in Saudi Arabia
स्मृति ईरानी ने किया मदीना का दौरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन इन दिनों सऊदी की यात्रा पर हैं। इस दौरान स्मृति ईरानी ने मंगलवार को तीसरे हज और उमरा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने मक्का क्षेत्र के उप राज्यपाल और हज और उमरा मंत्री के साथ बेहतर सहयोग के लिए आगे की संभावनाओं पर चर्चा की। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। बयान में बताया गया कि  उमरा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं पर विचारों और सूचनाओं का आदान-प्रदान हुआ। यह भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए हज अनुभव को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित होगी। बयान में यह भी कहा गया कि हज 2024 के दौरान भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के साथ ही करीबी सहयोग की गुंजाइश पर मक्का क्षेत्र के उप राज्यपाल और हज और उमरा मंत्री के साथ भी चर्चा हुई। 
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने किया पोस्ट
अपनी यात्रा को लेकर अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने सऊदी हज और उमरा मामलों के मंत्रालय का आमंत्रण के लिए आभार जताया। साथ ही लिखा कि मक्का क्षेत्र के उप-गवर्नर एचआरएच प्रिंस सऊद बिन मिशाल बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के साथ एक व्यावहारिक बैठक की। इस दौरान, हज 2024 के दौरान भारतीय हज यात्रियों के लिए सुविधाओं और सेवाओं को बढ़ाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, स्मृति ईरानी ने सोमवार को इस्लाम के सबसे पवित्र शहरों में से एक मदीना शहर की भी यात्रा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, टसऊदी अधिकारियों के सहयोग से आज मदीना में पैगंबर की अल मस्जिद अल नबवी, उहुद पर्वत और इस्लाम की पहली क्यूबा मस्जिद के बाहरी क्षेत्र की यात्रा की। ये सभी स्थान इस्लामी इतिहास के प्रारंभिक चरण से जुड़े हुए हैं, जो हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव की गहराई को रेखांकित करते हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed