फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNGA chief clarification after India slams for his remark on Kashmir issue

कश्मीर मुद्दा: यूएन महासभा अध्यक्ष के बयान पर भारत ने जताया कड़ा ऐतराज तो आई ये सफाई

Wed, 02 Jun 2021 08:25 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: Amit Mandal Updated Wed, 02 Jun 2021 08:25 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने पाकिस्तान में जम्मू कश्मीर पर बयान दिया था जिस पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद उनके प्रवक्ता ने इस बयान को लेकर सफाई दी है। 

विज्ञापन
UNGA chief clarification after India slams for his remark on Kashmir issue
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर द्वारा जम्मू कश्मीर पर दिए गए बयान को भारत की ओर से गुमराह करने वाला और पूर्वाग्रह से ग्रस्त करार दिए जाने के कुछ दिन बाद संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यीय इस निकाय के प्रमुख की प्रवक्ता ने कहा है कि अफसोसजनक है कि उनका बयान संदर्भ से हटकर देखा गया।
विज्ञापन


बोजकिर पिछले महीने के आखिर में बांग्लादेश और पाकिस्तान की यात्रा पर गए थे। इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में दृढ़ता से लाना पाकिस्तान का दायित्व है। इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा था कि बोजकिर का बयान अस्वीकार्य है और भारत के केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का उनके द्वारा जिक्र करना अवांछनीय है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पिछले सप्ताह कहा था, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा के कोई वर्तमान अध्यक्ष गुमराह करने वाला एवं पूर्वाग्रह से ग्रस्त बयान देते हैं तो वह अपने पद को बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का आचरण वाकई खेदजनक है और वैश्विक पर उनके दर्जे को घटाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासभा के अध्यक्ष की उप प्रवक्ता एमी कांत्रिल ने कहा कि पाकिस्तान की अपनी यात्रा के दौरान बोजकिर ने कहा था कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति, स्थिरता एवं समृद्धि पाकिस्तान एवं भारत के बीच संबंधों के सामान्य बनने पर टिकी है तथा जम्मू कश्मीर मुद्दे के समाधान से ही रिश्ते सामान्य होंगे।


उन्होंने कहा कि संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष ने 1972 के भारत-पाकिस्तान शिमला समझौते को भी याद किया था। कांत्रिल ने कहा कि अध्यक्ष भारत के विदेश मंत्रालय के बयान से आहत हैं और खेद की बात है कि उनका बयान संदर्भ से हटकर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed