फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNGA 75, 75th Session of the UN General Assembly. World leaders will not attend UN General Assembly for the first time in 75 years

75 साल में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में नहीं जुटेंगे विश्व के नेता

Wed, 10 Jun 2020 05:31 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 10 Jun 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
UNGA 75, 75th Session of the UN General Assembly. World leaders will not attend UN General Assembly for the first time in 75 years
संयुक्त राष्ट्र महासभा (file photo) - फोटो : UN Hindi

विश्व इतिहास में पहली बार यह होने जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक सभा में दुनिया का कोई भी नेता न्यूयॉर्क नहीं आएगा। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना को 75 साल हो चुके हैं और इस बार 15 सितंबर से इसकी 75वीं बैठक शुरू होने की संभावना है, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते यहां किसी भी नेता के जुटने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तिजानी मोहम्मद बांदे ने कहा कि  उन्हें अगले दो हफ्तों में घोषणा करने की उम्मीद है कि कैसे 193 राज्य प्रमुख और सरकार इस बैठक के दौरान ज्वलंत मुद्दों पर बहस में हिस्सा लेंगे। यह बैठक 15 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं उच्च स्तरीय आम बहस का पहला दिन 22 सितंबर हो सकता है। तिजानी मोहम्मद ने कहा, ‘दुनिया भर के नेता व्यक्तिगत रूप से न्यूयार्क नहीं आ सकते हैं। उनके साथ प्रतिनिधि मंडल भी आता है। ऐसे में उनका कार्यालय संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के साथ आम बहस को सुनिश्चित करने के लिए तंत्र बनाने में जुटा है। ऐसा इसलिए ताकि कोविड-19 के तहत लागू प्रतिबंधों के बीच राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय प्राथमिकताओं पर बात की जा सके।’

विज्ञापन
विज्ञापन
  • तारीख में नहीं होगा बदलाव

महासभा के अध्यक्ष ने कहा कि आम बहस की तारीख में बदलाव नहीं किया जाएगा और यह तय तारीख पर ही आयोजित होगी लेकिन पिछले 74 वर्षों से जैसा होता रहा था, वह इस बार संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महामारी की वजह से व्यक्तिगत बैठक असंभव लग रही है, लेकिन ऐसी संभावना है कि महासभा हॉल में ‘ सौ या कुछ’ लोगों को उच्च स्तरीय चर्चा वाले सप्ताह में मौजूद रहने की मंजूरी दी जा सकती है। लेकिन लोगों के इसमें भाग लेने में संदेह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed