फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Unemployment in Nepal... Children of leaders are living a life of luxury; this is what added fuel to the fire

Nepal Crisis: नेपाल में बेरोजगारी... नेताओं के बच्चे जी रहे ऐशो-आराम की जिंदगी; इसी ने डाला आग में घी

Wed, 10 Sep 2025 09:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 Sep 2025 09:17 AM IST
विज्ञापन
Unemployment in Nepal... Children of leaders are living a life of luxury; this is what added fuel to the fire
नेपाल में प्रदर्शन - फोटो : PTI

जेन जी (Gen Z) ने नेपाल में तख्ता पलट कर दिया है। युवाओं का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा। सत्तारूढ़ वर्ग के प्रति जेन जी का आक्रोश सोशल मीडिया पर दिख रहा है। नेताओं के बच्चों व सगे-संबंधियों की विलासितापूर्ण जिंदगी, परिवारवाद व भ्रष्टाचार ने नेपाल के युवाओं के आक्रोश की आग में घी डालने का काम किया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर युवाओं ने नेताओं के बच्चों की ऐशो-आराम वाली जिंदगी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। संसद परिसर तक पहुंचे युवाओं ने नारे लगाए कि हमारा टैक्स, तुम्हारी रईसी नहीं चलेगी। ये सिर्फ गुस्से-गुबार का इजहार नहीं है, बल्कि एक डिजिटल विद्रोह है जो अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया बैन ने बस उस आग में घी डालने का काम किया, जिसके पीछे लंबे समय से जमा हताशा और आक्रोश पल रहा था।
विज्ञापन


परिवारवाद के आरोप
नेपाल की राजनीति में परिवारवाद राजधानी से लेकर गांव-कस्बों तक फैला हुआ है। नेपाली कांग्रेस में देउबा परिवार के कई सदस्य राजनीति में हैं। उदाहरण के तौर पर केपी ओली की रिश्तेदार अंजन शक्य को नेशनल असेंबली सदस्य बनाने की सिफारिश की गई और राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





करीबी रिश्तेदार बने राजदूत
ऑस्ट्रेलिया, कतर, बांग्लादेश और स्पेन के लिए नेपाल के राजदूत के चुनाव पर गंभीर सवाल उठे। आरोप हैं कि इनमें से कई नेताओं के रिश्तेदार या नजदीकी थे, जबकि योग्य लोगों की अनदेखी कर दी गई। महेश दहाल को ऑस्ट्रेलिया का राजदूत बनाया गया, जो माओवादी नेता प्रचंड (पुष्प कमल दहाल) के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं। नारद भारद्वाज को कतर भेजा गया। वह केपी शर्मा ओली के भरोसेमंद बताए जाते हैं।


राष्ट्रपति और सेना प्रमुख ने की संयम बरतने व वार्ता की अपील
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण समाधान के लिए संयम बरतने और वार्ता में शािमल होने की अपील की है। उन्होंने कहा, देश कठिन हालात से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, इसलिए गतिरोध का समाधान खोजने के लिए देश, लोगों और लोकतंत्र से प्रेम करने वाले सभी पक्षों के सहयोग की जरूरत है।

नेपाल के सेना प्रमुख ने कही यह बात
नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगदेल ने कहा, पीएम का इस्तीफा मंजूर हो जाने के बाद अब जनधन की और क्षति न हो। लोगों से अपील है कि वे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चीजों की रक्षा करें और शांति बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed