फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   underground lake found on mars, possibility of human life too

मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाएं बढ़ीं, मिली पानी की पहली झील

Thu, 26 Jul 2018 12:26 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
underground lake found on mars, possibility of human life too

अब वो दिन दूर नहीं जब मंगल ग्रह में भी लोग अपना आशियाना बना लेंगे। मंगल ग्रह में पहली बार विशाल भूमिगत पानी की झील की खोज की गई है। इससे वहां अधिक पानी होने और जीवन की मौजूदगी की संभावना दिखने लगी है। यह जानकारी अमेरिकी जर्नल साइंस में प्रकाशित एक रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने दी है।

विज्ञापन


खोजकर्ताओं ने दावा किया है कि मार्सियन हिम खण्ड के नीचे अवस्थित झील 20 किलोमीटर चौड़ी है, यह मंगल ग्रह पर पाया गया अब तक का सबसे बड़ा जल निकाय है। इस झील की खोज यूरोपियन स्पेस एजेंसी के मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर से भेजे गए रडार मार्सिस की मदद से की गई। इसे 2003 में प्रक्षेपित किया गया था। मार्सिस को लाल ग्रह की सतह पर पानी की खोज के लिए ही लगाया गया था।
विज्ञापन


पहले के शोध में मंगल के धरातल पर तरल जल के संभावित चिन्ह मिले थे, लेकिन ये जल के पाए जाने का पहला ऐसा प्रमाण है, जो वर्तमान में मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया के स्विनबर्न विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर एलन डफी ने इसे शानदार उपलब्धि करार देते हुए कहा कि इससे जीवन के अनुकूल परिस्थितियों की संभावनाएं खुलती हैं।  इससे पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने घोषणा की कि मंगल पर 2012 में उतरे खोजी रोबोट क्यूरियोसिटी को चट्टानों में तीन अरब साल पुराने कार्बनिक अणु मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह इस बात की ओर संकेत करती है कि उस जमाने में इस ग्रह पर जीवन रहा होगा। नासा के सौर प्रणाली अन्वेषण विभाग के निदेशक पॉल महाफी ने कहा कि यह एक रोमांचक खोज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed