फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   undeclared war like situation has become in the Korean Peninsula increasing tension due to missile tests

Korea: कोरियाई प्रायद्वीप में बन गए हैं अघोषित युद्ध जैसे हालात,  मिसाइल परीक्षणों की वजह से बढ़ता जा रहा तनाव

Sun, 06 Nov 2022 06:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Nov 2022 06:10 PM IST
सार

कोरियाई प्रायद्वीप में इस हफ्ते तनाव काफी बढ़ा है। उत्तर कोरिया ने बुधवार को 23 मिसाइलें दागीं। यह एक रिकॉर्ड है। 1945 में कोरिया के विभाजन के बाद यह पहला मौका है, जब उस रोज उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा में रॉकेट दागा।

विज्ञापन
undeclared war like situation has become in the Korean Peninsula increasing tension due to missile tests
उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल परीक्षण करते रहने से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ता जा रहा है। अब दक्षिण कोरिया ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया, तो उसका परिणाम उसकी पूरी बर्बादी के रूप में सामने आएगा।

विज्ञापन


कोरियाई प्रायद्वीप में इस हफ्ते तनाव काफी बढ़ा है। उत्तर कोरिया ने बुधवार को 23 मिसाइलें दागीं। यह एक रिकॉर्ड है। 1945 में कोरिया के विभाजन के बाद यह पहला मौका है, जब उस रोज उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा में रॉकेट दागा। इसी के बाद दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने कड़ा बयान जारी किया। विश्लेषकों के मुताबिक उत्तर कोरिया ने ये कार्रवाई उस समय की है, जब दक्षिण कोरिया में हेलोवीन हादसे पर राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा था। इस हादसे में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को उत्तर कोरिया ने फिर मिसाइलें दागीं। उनमें संभवतः एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल भी थी। यह मिसाइल दागने के कुछ घंटों के बाद उसने छोटी दूरी तक मार करने में सक्षम तीन मिसाइलों का लगातार परीक्षण किया। शुक्रवार को उत्तर कोरिया के लड़ाकू विमानों ने दक्षिण कोरिया की उत्तरी सीमा तक उड़ान भरी। इसकी भनक लगते ही दक्षिण कोरिया ने भी अपने लड़ाकू विमान उस क्षेत्र में भेजे। ये टकराव चार घंटों तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर कोरिया ने सोमवार को शुरू हुए अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अब तक के सबसे बड़े साझा सैनिक अभ्यास को एक भड़काऊ कार्रवाई माना है। मंगलवार को उत्तर कोरिया ने एक बयान जारी किया था, जिसमें इस सैनिक अभ्यास को ‘आक्रामक’ और ‘भड़काऊ’ कार्रवाई बताया गया। गुरुवार को जब उत्तर कोरिया ने अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी, तो उसके जवाब में अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने सैनिक अभ्यास को अनिश्चित काल तक बढ़ाने का एलान कर दिया।

इससे उत्तर कोरिया और भड़क गया है। उसने एक ताजा बयान में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के इस फैसले को ‘बेहद खतरनाक और गलत’ कदम बताया है। साथ ही उसने दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी है कि जल्द ही उसे पता चल जाएगा कि उसने अपने लिए कैसी हानिकारक गलती की है।

पर्यवेक्षकों का कहना है कि हाल में सत्ता में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-यिओल सख्त नीति अपना रहे हैं, जिससे माहौल और गरमाया है। अमेरिकी थिंक टैंक रैंड कॉरपोरेशन के विश्लेषक सू किम ने वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम से कहा कि उत्तर कोरिया भड़काऊ कार्रवाई करता रहा है। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ऐसा करने पर अड़े दिखते हैं। इसके बीच साझा सैनिक अभ्यास कितना प्रभावी होगा, यह स्पष्ट नहीं है। एक अन्य अमेरिकी थिकं टैंक स्टिमसन सेंटर के निदेशक जेनी टॉउन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया का अपनी सैनिक क्षमता का प्रदर्शन करना एक ‘गैर जरूरी कदम’ है। इससे बिना कहे आमने-सामने की लड़ाई जैसी स्थिति बन गई है।


दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार यंगजुन किम ने निक्कईएशिया से कहा कि दक्षिण कोरिया की कार्रवाइयां अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी हुई हैँ। फिलहाल, अमेरिका और चीन के बीच टकराव और बढ़ने वाला है। इसके बीच दक्षिण कोरिया को रक्षात्मक क्षमता को मजबूत करना होगा, ताकि उत्तर कोरिया से कहीं दुर्घटनावश युद्ध छिड़ा तो उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed